महामना एक्सप्रेस में गंदगी फैलाना और चोरी करना पड़ सकता है महंगा
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ट्रेन महामना एक्सप्रेस में सफाई के इंतजाम और उपकरणों को चोरी होने से बचाने के लिए रेल मंत्रालय ने नया तरीकाखोज निकाला है। ट्रेन का टिकट बुक करने के लिये IRCTC के नियम-2016
गर करते हैं ट्रेन से सफर तो जरुर पढ़ें ये खबर, बदलने वाला है नियम
ट्रेन में उपकरणों के चोरी होने की खबरों के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद अब यात्रियों को ऐसी हरकतों से रोकने के लिए जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है।
ट्रेन में गंदगी फैलाने से रोकने के लिए ट्रेन के भीतर अतिरिक्त स्टॉफ की तैनाती की जाएगी। ये कर्मचारी लोगों को ट्रेन में सफाई रखने के गुर सिखायेंगे।
नये कर्मचारी ट्रेन के भीतर हो रही चोरी को भी रोकने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों महामना एक्सप्रेस में नलों की चोरी हो गयी थी जिसके बाद रेल मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।
इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस ट्रेन के कोच में अत्याधुनिक सुविधाये मौजूद हैं।













Click it and Unblock the Notifications