वाराणसी: कैरम के नेशनल प्लेयर को पुलिस के सामने दबंगों ने लोहे की रॉड से पीटा, वीडियो वायरल

National Player attacked in Varanasi: वाराणसी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में कैरम के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक विश्वकर्मा (abhishek vishwakarma) पर जानलेवा हमले का एक वीडियो सामने आया है। दबंगों ने लोहे की रॉड और डंडों से अभिषेक को इतना मारा की वह वहीं घायल होकर गिर पड़ा। इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद रही। घायल खिलाड़ी को जिला मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया। पीड़ित के परिवार ने कैंट थाने में लिखित तहरीर दी है, जिसपर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

national player of carrom abhishek vishwakarma beaten by goons in varanasi

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मामला कैंट थाना अंतर्गत नदेसर पुलिस चौकी के पास रविवार देर रात का है। महज 200 कदम की कुछ दूरी पर कैरम के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक विश्वकर्मा को फैंटम पुलिस के दस्ते के सामने ही दबंगों ने लोहे की रॉड व डंडे से मारकर घायल कर दिया। पुलिस बीच बाचव करती रही, लेकिन मनबढ़ युवक डंडे और रॉड से मारपीट करते रहे। पीड़ित अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार को लगभग 10 बजे चौकाघाट स्थित एक होटल में अभिषेक का मित्र खाना खाने के लिए पहुंचा था, जहां खाने को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद उनके दोस्त ने उन्हें वहां बुलाया और वाद विवाद खत्म कर सब अपने घर लौट रहे थे। अभिषेक ने आरोप लगाते हुए कहा कि वापसी के वक्त होटल मालिक और उसी क्षेत्र के कुछ दबंगों ने एकाएक अभिषेक के मित्र प्रदीप गुप्ता पर हमला कर दिया और चले गए।

पुलिस के सामने खिलाड़ी से की गई मारपीट

इसके तुरंत बाद वहां फैंटम पुलिस पहुंची और थोड़ी ही देर में दबंग रॉड, डंडा लेकर वापस आए और पुलिस के सामने ही अभिषेक को मारने पीटने लगे, जिससे अभिषेक घायल होकर वहीं गिर गए। फिलहाल, पीड़ित के परिवार ने कैंट थाने में लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने पीड़ित को आश्वासन दिया है मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+