सावधान! सूर्योदय के पहले Morning Walk हो सकता है हानिकारक, बदलते मौसम में इन चीजों का रखें ध्यान

बदलते मौसम में सूर्योदय के पहले Morning Walk हानिकारक हो सकता है, तापमान के उतार-चढ़ाव के चलते शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है

वर्तमान समय में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में Morning Walk करने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चिकित्सकों का कहना है कि दिन में तेज धूप और रात में तापमान में हो रही गिरावट के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। सर्वाधिक समस्या बुजुर्गों को हो सकती है, ऐसे में बुजुर्गों की अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति Morning Walk पर सूर्योदय के बाद ही निकलें। सूर्योदय के पहले Morning Walk पर निकलना उनके लिए हानिकारक हो सकता है।

ऐसे तापमान में प्रतिरोधक क्षमता हो जाती है कम

ऐसे तापमान में प्रतिरोधक क्षमता हो जाती है कम

वाराणसी के श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में जीरियाट्रिक क्लीनिक के प्रभारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में तापमान के उतार-चढ़ाव के साथ ही लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। यही कारण है कि लोग सर्दी, खांसी, जुकाम और फ्लू की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मौसम में मच्छर जनित संक्रामक बीमारियां भी तेजी से फैलती हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के चलते लोग डेंगू और मलेरिया के चपेट में भी जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में यदि डेंगू और मलेरिया के लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल जांच करा लेना चाहिए।

हृदय रोगियों को भी रहना चाहिए सावधान

हृदय रोगियों को भी रहना चाहिए सावधान

डॉ आरएन सिंह ने यह भी कहा कि ठंड के चलते खून की नलिकाएं संकुचित हो जाती हैं। नलिकाएं संकुचित होने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना अधिक होती है। लिहाजा ह्रदयरोगियों के लिए भी यह मौसम काफी नुकसानदेय साबित हो सकता है। ह्रदय रोग के अलावा शुगर, बीपी, दमा से पीड़ित बुजुर्गों को ऐसे मौसम में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। जिससे इन बीमारियों से होने वाली परेशानियों से वह बच सकें। सावधानी बरतते हुए बदलते हुए तापमान में होने वाली इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

बढ़ जाती है अस्थमा और साइनस की तकलीफ

बढ़ जाती है अस्थमा और साइनस की तकलीफ

डा.आरएन सिंह ने कहा कि बदलते मौसम में अस्थमा और साइनस की तकलीफ भी बढ़ जाती है। ठंड लगने पर शरीर का तापमान तेजी से गिरने लगता है और शरीर में संचित ऊर्जा नष्ट होने लगती है। इससे हाइपोथर्मिया या शरीर का तापमान कम हो जाता है। हाइपोथर्मिया मष्तिष्क पर भी असर डालता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे में बुजुर्गो को चाहिए कि वह ठंड से बच कर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि धूप निकलने के बाद ही बुजुर्ग व्यक्ति मार्निंग वॉक पर निकलें। ऐसे तापमान में सूर्योदय के पहले मार्निंग वॉक पर जाना बुजुर्गों के लिए अत्यधिक हानिकारक होता है।

नमक का प्रयोग कर देना चाहिए कम

नमक का प्रयोग कर देना चाहिए कम

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे तापमान की वजह से बीपी की समस्या भी देखी जाती है, ऐसे में नमक का प्रयोग कम कर देना चाहिए। नमक का अधिक सेवन करने के चलते ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके अलावा सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े पहनना चाहिए, सिर और मुंह को ढक कर रखें, तापमान कम है तो घर से बाहर न निकलें, गुनगुना पानी पीएं और गुनगुने पानी से ही स्नान करें, सुबह की धूप का आनंद लें। नियमीत रूप से हल्का व्यायाम करें, ठंडे पेय पदार्थों को सेवन न करें और तैलीय भोजन और जंक फूड आदि का न खाएं। उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस बदलते मौसम में लोग अपने तथा अपने परिवार को बीमार होने से बचा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+