Projapati फिल्‍म की शूटिंग के लिए मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे वाराणसी, गंगा में लगाए डुबकी

Projapati फिल्‍म की शूटिंग करने के लिए मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे वाराणसी, अस्सी घाट पर की गई शूटिंग

वाराणसी, 30 जुलाई : फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के अस्सी घाट पर बांग्ला फिल्‍म प्रजापति की शूटिंग की गई। शूटिंग के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां शूटिंग देखने के लिए पहुंचे और लोगों ने हर हर महादेव का नारा भी लगाया। मिथुन चक्रवर्ती के गंगा में स्नान करते समय और नौका विहार के समय की शूटिंग की गई।

पुरोहित नजर आए मिथुन चक्रवर्ती

पुरोहित नजर आए मिथुन चक्रवर्ती

अस्सी घाट पर चल रही शूटिंग के दौरान उन्होंने गंगा नदी में डुबकी लगाया। इस दौरान उन्होंने काशी के घाटों पर बैठने वाले पुरोहित की तरह पोशाक पहना हुआ था। बाल और दाढ़ी लंबा होने के चलते मिथुन चक्रवर्ती पुरोहित जैसे ही लग रहे थे। उसी वेशभूषा में ही उन्होंने गंगा नदी में डुबकी लगाया। इस दौरान अस्सी घाट पर गंगा नदी में डुबकी लगाने का केवल एक शॉट लिया गया इस दौरान वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई थी। मिथुन चक्रवर्ती पानी से बाहर आए तो लोगों ने हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए उनका स्वागत किया।

बाढ़ की वजह से किनारे ही हुई शूटिंग

बाढ़ की वजह से किनारे ही हुई शूटिंग

इस समय वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग गंगा नदी के किनारे ही की गई। हालांकि फिल्म यूनिट के कैमरामैन द्वारा नाव पर बैठकर गंगा की लहरों और नदी के शॉट्स लिए गए। शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती नौका विहार भी किये तथा घाटों की सीढ़ियों पर चढ़ते उतरते समय की शूटिंग भी की गई।

देव अधिकारी ने किया ट्वीट

देव अधिकारी ने किया ट्वीट

इस फिल्म में देव, मिथुन चक्रवर्ती, ममता शंकर, अंबरीश भट्टाचार्य, श्वेता भट्टाचार्य, खराज मुखर्जी व अन्य छोटे बड़े अभिनेता नजर आएंगे। वाराणसी आने के बाद देव अधिकारी ने एक फोटो ट्वीट करते हुए हेलो बनारस लिखा हुआ है। इसके पूर्व 28 जुलाई को भी देव अधिकारी ने ट्वीट कर बताया था कि प्रजापति फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल कोलकाता में पूरा हो गया, अब अगला पड़ाव वाराणसी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+