Mission 2024: भाजपा ने बदले इन जिलों के प्रभारी, काशी क्षेत्र में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Mission 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में बड़ा बदलाव किया है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को यूपी के 98 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी और 6 संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी बदल दिए।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार अमरपाल मौर्य को काशी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह ब्रज क्षेत्र का प्रभारी संतोष सिंह‚ अवध क्षेत्र का प्रभारी संजय राय‚ गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी गोविंद शुक्ला, पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी सुभाष यदुवंशी और कानपुर क्षेत्र की कमान अनूप गुप्ता को सौंपी गई है।

mission-2024-bjp-changed-in-charge-of-these-districts-see-list

बताया जा रहा है कि सोमवार को लखनऊ भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों के अध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। इसी बैठक के बाद यह सूची भी जारी की गई।

पार्टी द्वारा 98 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की सूची भी जारी की गई। जिसमें काशी क्षेत्र के वाराणसी महानगर और वाराणसी जिला प्रभारी अरूण पाठक को बनाया गया है। प्रतापगढ़ कौशलेंद्र सिंह‚ गाजीपुर का प्रभारी राकेश द्विवेदी‚ भदोही नागेंद्र रघुवंशी और जौनपुर जिले का प्रभारी अशाेक चौरसिया को बनाया गया है।

इसी तरह काशी क्षेत्र के ही मछलीशहर में संतोष पटेल‚ सुल्तानपुर मीना चौबे‚ अमेठी शंकर गिरी‚ प्रयागराज महानगर महेश श्रीवास्तव‚ प्रयागराज गंगापार उत्तर मौर्य‚ प्रयागराज यमुनापार सुशील त्रिपाठी‚ चंदौली अनामिका चौधरी‚ मिर्जापुर सरोज कुशवाहा‚ कौशांबी अवधेश गुप्ता और सोनभद्र जनपद का प्रभारी अमर नाथ यादव को बनाया गया है।

इसके अलावा गोरखपुर क्षेत्र‚ पश्चिम क्षेत्र‚ अवध क्षेत्र‚ कानपुर क्षेत्र और ब्रज क्षेत्र के संगठनात्मक जनपदों के प्रभारियों को भी बदला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+