UP: महिला के जहर खाने के बाद वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में भिड़े मायके और ससुराल वाले, मची अफरा-तफरी
UP Hindi News: वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक महिला के ससुराल और मायके वालों के बीच शनिवार की सुबह मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे अफरातफरी मच गई।
मारपीट करते हुए दोनों पक्ष के लोग आपोडी तक पहुंच गए। इस दौरान मारपीट कर रहे कुछ लोगों के कपड़े भी फट गए। दोनों पक्ष के लोगों के बीच होती मारपीट देख वहां मौजूद किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद लोग शांत हुए।

इस मामले में पांडेयपुर पीड़िता के रिश्तेदार द्वारा बताया गया कि उसकी साली रीना को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने बताया कि रीना मंडलीय अस्पताल में भर्ती। उसने कहा कि उसे पता चला कि रीना ने जहर खा लिया है। उसके बाद वह उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचा था।
उसने आरोप लगाया कि जब वह मंडलीय अस्पताल में रीना को देखने के लिए पहुंचा इस दौरान ससुराल पक्ष के दो दर्जन से अधिक लोग उसे रीना से मिलने नहीं दिए। अस्पताल के अंदर जाने का जब उसने दबाव बनाया तो लोग उसे मारने पीटने लगे।
वहीं पीड़िता की तरफ राकेश कुमार सोनकर द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि पीड़िता की छोटी पियरी निवासी राजकुमार सोनकर से हुई थी। आरोप लगाया गया कि पति राजकुमार‚ सास मुन्नी देवी‚ जेठानी रेनू देवी और उसके ससुराल वालों शनिवार को पीड़िता को बुरी तरह मारा-पीटा।
सूचना पाकर रीना की ससुराल पहुंचे राजेश कुमार सोनकर ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था। बताया कि इसी दौरान ससुराल वाले भी वहां आ गये और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने उसका वीडियाे बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications