पहले दोस्ती फिर रेप और हड़प लिए 80 लाख, लखनऊ की महिला ने वाराणसी में दर्ज कराया मुकदमा

वाराणसी के रहने वाले एक युवक के खिलाफ लखनऊ की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है

वाराणसी, 05 अक्टूबर : वाराणसी के रहने वाले एक युवक के खिलाफ पहले दोस्ती करने उसके बाद रेप और फिर 80 लाख रुपए हड़पने का अरोप लगाते हुए लखनऊ की एक महिला ने वाराणसी के सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे नरिया से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Varanasi Lucknow news today

एक प्राइवेट स्कूल में हुई थी दोनों की मुलाकात
महिला ने कहा कि 2016 में वह रोहनियां इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत थी। स्कूल में आने जाने के दौरान उसकी मुलाकात वाराणसी के रहने वाले प्रशांत से हो गई। धीरे-धीरे प्रशांत उससे बातचीत शुरू किया और फिर दोनों एक दूसरे से मुलाकात करने लगे। आरोप है कि वर्ष 2017 में प्रशांत एक दिन शराब और कोल्ड ड्रिंक लेकर उसके मकान पर पहुंचा। महिला ने शराब पीने से इंकार कर दिया तो प्रशांत ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसे पिला दिया। महिला के बेहोश हो जाने पर प्रशांत उसके साथ रेप किया और वीडियो तथा फोटो बना लिया।

वायरल करने की धमकी देकर करता रहा प्रताड़ित
महिला ने आरोप लगाया कि फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए डरा धमका कर कई बार रेप किया। इससे परेशान होकर महिला अपनी नौकरी छोड़ दी और पार्टनरशिप में चला रहे अपने जिम को भी बंद कर वह लखनऊ वापस लौट गई। इसके बाद भी प्रशांत द्वारा महिला को धमकी दिया जाता रहा। बाद में महिला लखनऊ से वाराणसी आई इस दौरान प्रशांत फिर उससे मिला। महिला फिर जिम खोलने का विचार की जिम में 50% पार्टनर प्रशांत भी बना। महिला ने कहा कि उसने जिम में 4217744 रुपए इन्वेस्ट किए थे। इसके अलावा प्रशांत में बियर शॉप खोलने के दौरान उससे 612437 रुपए लिए। उसके बाद हरहुआ में ट्रैक्टर एजेंसी खोलने पर उसने 2627000 रुपए लिए और अपने चाचा के खाते में 55 हजार रुपए ट्रांसफर करवाया। घूमने फिरने में प्रशांत द्वारा 482696 रुपए खर्च कराए गए।

करने लगा मारपीट और देने लगा धमकी
महिला ने आरोप लगाया कि इतना सब कुछ करने के बाद एक बार फिर प्रशांत उसके साथ मारपीट करने लगा। इन सबसे परेशान होकर वह फिर वापस लखनऊ चली गई उसके बाद पैसा मांगने पर प्रशांत उसे धमकी देने लगा और वीडियो वायरल करने की बात करने लगा। हालांकि महिला ने यह भी कहा कि व्यापार में घाटा लगने की बात कह कर प्रशांत ने उसे दस लाख रुपए वापस किया और बाकी पैसा नहीं दिया। अब पुनः पैसा मांगने पर वीडियो वायरल करने की धमकी और मारने पीटने की बात भी कही जाती है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सारनाथ थाने की पुलिस आरोपी प्रशांत को नरिया से गिरफ्तार कर ली है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+