वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, जानिए कैसे हैं स्वागत और सुरक्षा के इंतजाम?

Varanasi News, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुरुवार को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि गुरुवार को काशी में मेगा रोड-शो के जरिए पूर्वांचल की सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। पीएम मोदी के मेगा रोड शो की कमान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने हाथों में ले रखी है।

पीएम मोदी करेंगे मेगा रोड-शो

पीएम मोदी करेंगे मेगा रोड-शो

दरसअल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के काशी में रोड-शो ने चुनाव की फिजा ही बदल दी थी। जिसके बाद विपक्ष चारों खाने चित हो गया। वहीं, बसपा का तो 2014 के लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला सका। अब एक बार फिर पीएम मेगा रोड-शो के जरिए पू्र्वांचल की सीटों को साधने की कोशिश कर रहे है। गुरुवार को पीएम मोदी (Narendra Modi) दो दिवसीय दौरे पर तीन बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) पहुंचेंगे। बीएचयू की मालवीय प्रतिमा से रोड-शो की शुरुआत करेंगे और अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी और गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध तक जाएंगे।

26 अप्रैल को करेंगे नामांकन

26 अप्रैल को करेंगे नामांकन

डीरेका में रात्रि विश्राम के बाद 26 अप्रैल की सुबह होटल डि पेरिस में बूथ अध्यक्ष स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन कर नामांकन के लिए कचहरी रवाना होंगे। पीएम के रोड शो-नामांकन में भाजपा सहित एनडीए के नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नामांकन से पहले पीएम मोदी गंगा आरती में शामिल हुए थे।

पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 10 हजार जवान सुरक्षा में तैनात

पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 10 हजार जवान सुरक्षा में तैनात

पीएम नरेंद्र मोदी पांच स्तरीय अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, एनएसजी व एटीएस कमांडो, केंद्रीय खुफिया इकाई के अलावा पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 10 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड शो के दौरान आमजन को बैरिकेटिंग लांघ कर किसी भी सूरत में सुरक्षा घेरे के पास आने नहीं दिया जायेगा। साथ ही माला या कोई अन्य सामग्री न फेंकने पाएं। जवानों का फोकस पूरी तरह से आमजन की गतिविधियों पर रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी में कोई चूक न होने पाए।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+