Varanasi Election: श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, ध्रुव राठी ने दी थी बधाई और अमिताभ ठाकुर ने किया था समर्थन

Varanasi Lok Sabha Election 2024: वाराणसी लोकसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार श्याम रंगीला का पर्चा जांच के बाद खारिज कर दिया गया है। पर्चा खारिज करने के बाद श्याम रंगीला भावुक नजर आए और उन्होंने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

परिचय निरस्त होने के बाद श्याम रंगीला ने कहा कि मैं एक हंसाने वाला कलाकार हूं और आज मेरे साथ कुछ ऐसा हो गया है कि मैं कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। साथ ही रंगीला ने यह भी कहा की कॉमेडी बेहतर फील्ड है, राजनीति मेरे बस की बात नहीं है।

lok-sabha-election-2024-shyam-rangeelas-nomination-canceled

श्याम रंगीला ने कहा कि नामांकन के लिए उन्हें बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा। काफी मेहनत के बाद 14 फरवरी को उन्होंने किसी तरह अपना नामांकन दाखिल कर दिया लेकिन 15 फरवरी को बताया गया कि नामांकन के दौरान ली जाने वाली शपथ पूरी नहीं की जिसके चलते आपका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है।

अपने साथ ही पर्चा खारिज होने वाले आने प्रत्याशियों को साथ में रखकर श्याम रंगीला द्वारा वीडियो बनाया गया। वीडियो में श्याम रंगीला नहीं अभी कहा कि जिला प्रशासन जानबूझकर उनका और अन्य प्रत्याशियों का पर्चा खारिज करवाया है।

41 में 33 लोगों का पर्चा खारिज: वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में वाराणसी से 41 प्रत्यशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बुधवार को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद 33 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इस तरह अब वाराणसी लोकसभा सीट से सिर्फ 8 उम्मीदवार ही चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन करने वालों में से ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं।

अमिताभ ठाकुर ने किया था समर्थन: श्याम रंगीला द्वारा नामांकन किए जाने के बाद बुधवार को आजाद अधिकार सेना और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा वाराणसी लोकसभा सीट में कॉमेडियन श्याम रंगीला के समर्थन का ऐलान किया गया था।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नामांकन करने वाले राजस्थान निवासी श्याम रंगीला के समर्थन में ट्वीट करते हुए जाने-माने यूट्यूब पर ध्रुव राठी द्वारा उन्हें बधाई भी दी गई थी।

अब वाराणसी में ये प्रत्‍याशी है चुनाव मैदान में:-

  1. नरेन्द्र मोदी-भारतीय जनता पार्टी
  2. अजय-नेशनल इंडियन कांग्रेस
  3. अतहर जमाल लारी-बहुजन समाज पार्टी
  4. गगन प्रकाश-अपना दल (कमेरावादी)
  5. पारस नाथ केशरी-राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी
  6. कोली शेट्टी शिवकुमार- युग तुलसी पार्टी
  7. संजय कुमार तिवारी-निर्दल
  8. दिनेश कुमार यादव-निर्दल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+