Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में कचहरी जाने वाली सड़कों पर लागू रहेगा डायवर्जन, देखें कहां से कहां जाएं
Lok Sabha Election 2024: वाराणसी जनपद के राइफल क्लब में लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। जारी सूचना में बताया गया है कि 14 में की सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह डायवर्सन प्रभावी रहेगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय द्वारा बताया गया कि पुलिस लाइन चौराहा से कचहरी की तरफ आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन चौराहा से गोलघर कचहरी चौराहा होते हुए नगर निगम की मल्टी लेवल पार्किंग की तरफ जाने दिया जाएगा।

इसके अलावा मल्टी लेवल पार्किंग के पास से ही रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा ऐसे में जो भी वहां गोलघर कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस के सामने से जेपी मेहता तेरा है या फिर भोजूबीर की तरफ जाना चाहते हैं उन्हें गोलघर कचहरी से अंबेडकर चौराहा होते हुए जेपी मेहता तिराहे से सेंट्रल जेल तिराहा होते हुए शिवपुर चुंगी से गिलट बाजार होते हुए गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।
इसके अलावा जेपी मेहता तिराहे से किसी भी वहां को दैत्रावीर और भोजूबीर की तरफ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन वाहनों को जेपी मेहता किराए से सेंट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। सेंट्रल जेल रोड से होते हुए वह पुरानी शिवपुरी पुरानी चुंगी से अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे।
दूध सट्टी से भी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश: इसी तरह दूध शक्ति के पास से भी किसी भी वहां को दैत्रावीर तिराहा या सर्किट हाउस वह जेपी मेहता की तरफ जाने नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को अर्दली बाजार तिराहे से पुलिस लाइन चौराहा की तरफ निकाला जाएगा।
इसके अलावा मिंट हाउस की तरफ से अंबेडकर चौराहे से कचहरी की तरफ आने वाले वाहनों को मिंट हाउस तिराहे से इंडिया होटल होते हुए नेहरू पार्क तिराहा से इमलिया घाट भेजा जाएगा वहां से सेंट्रल जेल तिराहा की तरफ जाने दिया जाएगा।
एयरपोर्ट आने के लिए इस रास्ते का करें इस्तेमाल: कचहरी के पास रूट डायवर्ट किया जाने के चलते शहर से वाराणसी एयरपोर्ट पर आने वाले वाहन स्वामियों से अनुरोध किया गया है कि वह लहरतारा और फुलवरिया होते हुए लहरतारा और सेंट्रल जेल रोड के बीच बने ब्रिज का इस्तेमाल करें।
ब्रिज से होते हुए वे सेंट्रल जेल पहुंचे और वहां से शिवपुरी पुराने चुंगी होते हुए वाराणसी बाबतपुर फोरलेन पड़कर एयरपोर्ट पर चले जाएं। इसके अलावा एयरपोर्ट से वापस शहर में आने वाले वाहनों को भी इसी रास्ते से आने जाने की सलाह दी गई है जिससे शहर में वाहनों का लोड ना पड़े और लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना न करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications