Lok Sabha Chunav: वाराणसी समेत पूर्वांचल में कब होगा चुनाव?, जानें नामांकन, वोटिंग और अन्य डिटेल
Lok Sabha Chunav Schedule 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें जारी हो गई हैं। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। जिसमें पहले और दूसरे चरण में यूपी के आठ-आठ जिलों को शामिल किया गया है।
वहीं बात करें वाराणसी समेंत पूर्वांचल की तो पूर्वांचल के अधिकतर सीटों पर आखिरी चरण में चुनाव होगा। सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी। इसमें वाराणसी के साथ ही महाराजगंज‚ गोरखपुर‚ कुशीनगर‚ देवरियां‚ बासगांव‚ घोसी‚ सलेमपुर‚ बलिया‚ गाजीपुर‚ चंदौली‚ मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज में चुनाव होगा।

कई सीटों पर राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं, कुछ सीटों पर राजनीतिक दल अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर रहे हैं। बची हुई सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होगा।
इसे भी देंखें- Lok Sabha Chunav: पहले और दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश में कहां होंगे चुनाव? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
पूर्वांचल की सीटों की बात करें तो लोकसभा चुनाव 2019 में ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। वाराणसी में जहां पीएम मोदी खुद चुनाव जीते। जबकि अनुप्रिया पटेल ने मिर्ज़ापुर और महेंद्र नाथ पांडे ने चंदौली में चुनाव जीता था।
इसी तरह राबर्ट्सगंज से अपना दल एस के पकौड़ी लाल कोल‚ भदोही से रमेंश बिंद‚ मछली शहर से बीपी सरोज‚ बलिया से विरेंद्र सिंह मस्त ने जीत हासिल की थी। वहीं आजमगढ़ उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत हासिल की थी।
अन्य पार्टियों की बात करें तो गाजीपुर से बसपा के टिकट पर अफजाल अंसारी जीते, घोसी से बसपा के अतुल राय जीते, लालगंज से बसपा की संगीता आजाद जीतीं, जौनपुर से बसपा के श्याम सिंह यादव जीते थे।
इन सीटों पर इनको मिल चुका है टिकट
वाराणसी से नरेंद्र मोदी भाजपा
जौनपुर से कृपा शंकर सिंह भाजपा
आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव भाजपा
चंदौली से डा. महेंद नाथ पांडेय भाजपा
घोसी से अरविंद राजभर सुभासपा (एनडीए)
लालगंज से संगीता आजाद भाजपा
लालगंज से दरोगा सरोज सपा
भदोही ललितेश पति त्रिपाठी टीएमसी
चंदौली से वीरेंद्र सिंह सपा












Click it and Unblock the Notifications