Lok Sabha Chunav: पहले और दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश में कहां होंगे चुनाव? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
Lok Sabha Chunav Schedule 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऐसे में आईए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में किन-किन जनपदों में चुनाव होंगे?
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च है. नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च है और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च है। मतदान 19 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

वहीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की बात करें तो दूसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 04 अप्रैल है। इसके साथ ही नामांकन की जांच की तारीख 05 अप्रैल, नामांकन वापस लेने की तारीख 08 अप्रैल है। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इसके अलावा वोटों की गिनती 04 जून को होगी।
पहले चरण में यूपी के ये लोकसभा सीटें हैं शामिल
यूपी में पहले चरण में आठ जनपदों में चुनाव होंगे। जिसमें सहारनपुर, कैरना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत आदि जनपदों को शामिल किया गया है।
दूसरे चरण में इन सीटों को किया गया है शामिल
दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा आदि जनपदों चुनाव होंगे। यह भी बता दें कि पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल और दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा।












Click it and Unblock the Notifications