वाराणसी में भाजपा ने दिया कांग्रेस, सपा और सुभासपा को झटका, पार्टी में शामिल हुए कई नेता

वाराणसी, 29 जनवरी। यूपी में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही अब राजनैतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने में लगी हैं। इन दिनों यूपी में नेता से लेकर समर्थक तक अपना पाला बदलने का सिलसिला तेज कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के बीजेपी काशी प्रान्त के कार्यालय में यही नजारा देखने को मिला। दरअसल शनिवार को बीजेपी ने वाराणसी में अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी की अध्यक्षता में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं के अलावा समाजसेवियों को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई।

Leaders of SP Congress and SBSP joined BJP in Varanasi

बीजेपी के रोहनिया काशी प्रान्त कार्यालय में कांग्रेस के तीन नेता, समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित चार प्रधान और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी का दामन थामा है। कांग्रेस से पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस और सेवापुरी विधानसभा से कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव लड़ चुके डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। हर्षवर्धन सिंहं की पत्नी वर्तमान में सेवापुरी ब्लॉक की जिला पंचायत सदस्य हैं जबकि इनके बाबा निराला सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, चार बार के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इनके पिता डॉक्टर तेग बहादुर सिंह 10 वर्षो तक सेवापुरी ब्लाक प्रमुख रहे हैं और माता-पिता दोनों ने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है।

भाजपा में शामिल हुए शैलेन्द्र पांडेय मधुकर की बात की जाए तो इन्हें पुराना कांग्रेसी कहे जाने में कोई गुरेज नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के सिम्बल पर एमएलसी में अपना भाग्य आजमाया था और बीएचयू की छात्र राजनीति में भी एनएसयूआई से अपने राजनैतिक पारी की शुरुआत की थी। इसके साथ-साथ बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए वाराणसी के अस्सी वार्ड के गोविंद शर्मा जो कांग्रेस के पार्षद हैं, उन्हें भी अपनी टीम में शामिल किया है। गोविंद शर्मा कांग्रेस नेता और पिंडरा सीट से प्रत्याशी अजय राय के करीबी हैं। वर्तमान में गोविंद शर्मा की पत्नी इसी वार्ड से कांग्रेस पार्षद हैं। भाजपा के सदस्य बने धर्मेश्वर सिंह सपा के सिम्बल पर पूर्व में रामनगर नगरपालिका अध्यक्ष रहे हैं। रोहनिया में चार सपा समर्थित प्रधान चन्दन गुप्ता, मनोज पटेल, अनिल पाल और रमा देवी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। यही नहीं सपा के सहयोगी सुभासपा के रमेश पटेल को भी भाजपा ने पार्टी में शामिल कराते हुए बड़ा दांव खेला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+