काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण : PM मोदी को दिए जाएंगे ये 3 खास तोहफे

वाराणसी, 12 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए घाट से गलियां और मंदिर से लेकर मढ़ियां तक सजा दी गई हैं। पीएम मोदी की इस बार की काशी यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक और यादकर होगी। काशी से जुड़े बुनकर और शिल्पियों ने पीएम मोदी के लिए तीन खास तोहफे तैयार किए हैं। कारीगरों की तरफ से ये तीनों तोहफे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट स्वरूप देंगे। आइए जाते हैं क्या हैं वो तोहफे जो पीएम मोदी को काशी यात्रा पर दिए जाएंगे।

Recommended Video

    Kashi Vishwanath Corridor: कल PM Modi करेंगे कॉरिडोर का लोकार्पण जानें- शुभ मुहूर्त | वनइंडिया हिंदी
    मेटल रिपोजी क्राफ्ट के हुनर से तैयार किया गया त्रिशूल

    मेटल रिपोजी क्राफ्ट के हुनर से तैयार किया गया त्रिशूल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले तोहफे के रूप में एक त्रिशूल दिया जाएगा। यह त्रिशूल मेटल रिपोजी क्राफ्ट के हुनर से तैयार किया गया है। इसे शिल्पी विजय कसेरा, अनिल कुमार और रमेश कुमार ने तैयार किया है। बता दें, ये तीनों वही कारीगर और शिल्पी हैं, जिन्होंने शिवम केसरी के साथ मिलकर केदारनाथ में भी रिपोजी क्राफ्ट का हुनर दिखाया था।

    'काशी विश्वनाथ धाम' लिखा अंगवस्त्रम

    'काशी विश्वनाथ धाम' लिखा अंगवस्त्रम

    काशी के लल्लापुरा के रहने वाले मुमताज अली ने जरदोजी पर रुद्राक्ष के दाने पिरोते हुए रेशम और जरी के धागों से 'काशी विश्वनाथ धाम' लिखा अंगवस्त्रम तैयार किया है। मुमताज अली ने पीएम मोदी के लिए इसे खास तैयार किया है। वह चाहते हैं कि पीएम मोदी जब गंगा के रास्ते शिव धाम पहुंचें, तो ये अंगवस्त्रम उनके गले की शोभा बढ़ाए।

    शिवलिंग वाला कमल

    शिवलिंग वाला कमल

    पीएम नरेंद्र मोदी के लिए रामकटोरा के रहने वाले चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा है ने भी खास तोहफा तैयार किया है। उन्होंने वुड कारविंग से खास तरीके का कमल बनाया है। इस कमल के अंदर शिवलिंग स्थापित है। नीचे दिए गए बटन को घुमाने से कमल की पंखुड़ियां खुलती हैं और शिवलिंग दिखाई देता है।

    सीएम योगी पीएम मोदी को भेंट करेंगे ये तोहफे

    सीएम योगी पीएम मोदी को भेंट करेंगे ये तोहफे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने आ रहे हैं। काशी रोशनी से जगमग हो गई है। मंदिर और शिवालयों में भजन गीत गाए जा रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जीआई विशेषज्ञ पदमश्री प्रो रजनीकांत के मुताबिक, ये तीनों तोहफे सीएम योगी को प्रशासन के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाएंगे। सीएम योगी काशी आगमन पर पीएम मोदी को ये तोहफे भेंट करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+