काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: PM नरेंद्र मोदी सोमवार को करेंगे लोकार्पण, जानें क्या है खास मुहूर्त

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: PM मोदी सोमवार को करेंगे लोकार्पण, जानें क्या है खास मुहूर्त

वाराणसी, 12 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से बनाकर तैयार हुआ है, जिसे पीएम मोदी 13 दिसंबर को देश की जनता को समर्पित करेंगे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए मुहूर्त निकाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि कॉरिडोर का लोकार्पण रेवती नक्षत्र में होगा। इसके लिए 20 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त हुआ है, जिसकी सूची तैयार करके आचार्य गणेश्वर शास्ती ने मंडलायुक्त को सौंप दी है।

Recommended Video

    Kashi Vishwanath Corridor: कल PM Modi करेंगे कॉरिडोर का लोकार्पण जानें- शुभ मुहूर्त | वनइंडिया हिंदी
    Kashi Vishwanath corridor: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate on December 13

    आचार्य ने बताया कि 13 दिसंबर को रेवती नक्षत्र में भार्गव मुहूर्तानुसार श्लेषा नाड़ी में दिन में 1:37 से 1:57 बजे तक मुहूर्त शुभ होगा। शुभ मुहूर्त के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी केवल 20 मिनट में अपने ड्रीम प्रोजक्ट काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण मंदिर चौक के हिस्से में करके जनता को समर्पित कर देंगे। बता दें, यह तिथि और मुहूर्त निकालने का काम किसी और ने नहीं, बल्कि उन्हीं काशी के श्री वल्लभराम शालिग्राम सांगवेद विद्यालय के विद्वानों ने किया है, जिन्होंने राम जन्मभूमि के भूमि पूजन और विश्वनाथ प्रांगण में मां अन्नपूर्ण के पुनर्थापना का मुहूर्त निकाला था।

    तैयारियों का जायजा लेने आज आएंगे सीएम योगी
    काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले रविवार को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी आएंगे। सीएम दोपहर बाद जबकि, भाजपा अध्यक्ष सायंकाल पहुंचेंगे। बता दें, दोनों नेता यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण सहित चौबेपुर में स्वर्वेद महामंदिर के कार्यक्रम का सीएम योगी जायजा लेंगे। इस दौरान एसपीजी सहित अन्य अधिकारियों, प्रभारी मंत्री समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों संग तैयारियों के बाबत चर्चा करेंगे।

    पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और यहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करेगी। ये काशी के लिए बहुत शुभ संकेत है। बताया कि काशी विश्वनाथ धाम की परिकल्पना 50 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में की गई। इसके 3 मुख्य भाग है जिसमें मंदिर परिसर मुख्य गर्भ गृह है। पहले ये मंदिर 3000 हजार स्क्वायर फीट में सीमित था लेकिन अब मंदिर परिसर का दायरा 73 मी./40 मी. का हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+