हवा में खराब हुआ विमान का इंजन, वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

वाराणसी। हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी आने के चलते उसकी वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को वाराणसी के एलबीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई6316 ने रविवार को हैदराबाद से 144 यात्रियों को लेकर गोरखपुर के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान विमान के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी हो गई।

indigo airlines emergency landing in varanasi airport

यात्रियों ने राहत की सांस ली

दैनिक जागरण के मुताबिक, एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को हैदराबाद से 144 यात्रियों को लेकर इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई6316 गोरखपुर जा रहा था। उसी दौरान विमान के इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट पर स्थित एटीसी से संपर्क किया। एटीसी की इजाजत पर दोपहर में विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। खबर लिखे जाने तक विमान को ठीक नहीं किया जा सका।

Recommended Video

    यूपी: बिजली के तारों में उलझकर खाक हुआ विमान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+