वाराणसी: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार
Varanasi News: वाराणसी। धर्मनगरी काशी में पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह सेक्स रैकेट पॉश इलाके लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में चल रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात छापेमारी कर मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 युवक और दो युवतियां छत से कूदकर भागने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को अनैतिक देह व्यपार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

नौकरी के नाम पर बुलाकर कराते थे धंधा
पुलिस ने बताया कि वाराणसी की मनकला देवी और राधे पटेल के साथ चंदौली जिले के बृजेश मौर्य सेक्स रैकेट का धंधा चलाते थे। ये लोग अलग-अलग राज्यों से युवतियों को नौकरी के नाम पर बुलाते थे और सेक्स के काले कारोबार में धकेल देते थे। लड़कियों की डीलिंग फोन के जरिए होती थी। ग्राहकों को फोन पर लड़कियों की फोटो भेज उन्हें पसंद कराया जाता था। इसके बाद शहर के नई बस्ती स्थित इस घर के कमरे में लड़कियां ग्राहकों को परोसी दी जाती थी। डील के आधे पैसे लड़कियों को दिए जाते थे, जबकि आधे की हिस्सेदारी मनकला देवी, राधे पटेल और बृजेश की होती थी।
जेल भेजे गए तीनों आरोपी
इस मामले में सीओ कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि छापेमारी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घर के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरमाद हुआ है। पुलिस इस मामलें मे पकड़े गए तीनों आरोपियों को अनैतिक देह व्यपार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।












Click it and Unblock the Notifications