IIT BHU Molestation: बीएचयू में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, करीब 5 हजार छात्र हुए शामिल
IIT BHU Molestation: आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर अभी भी छात्रों में आक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अभी तक पुलिस द्वारा रूपों को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिसके चलते सोमवार को बीएचयू कैंपस में सद्भावना रैली निकालकर छात्रों द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई गई।
इसके अलावा बीएचयू कैंपस के बंटवारे को लेकर भी छात्र आक्रोशित हैं। सोमवार दोपहर में बीएचयू परिसर में करीब 5000 छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा पीड़ित छात्रा के न्याय की मांग की गई वहीं बीएचयू की विभाजन का भी विरोध किया गया।

सोमवार सुबह से ही छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर मैसेज किया जाने लगा था। दोपहर में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्थित विश्वनाथ मंदिर के पास दर्जनों की संख्या में छात्र नारेबाजी करते हुए निकले। मालवीय भवन पहुंचने पर छात्रों की संख्या 5000 के करीब हो गई।
रैली और धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों द्वारा कहा गया कि हम लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं और बीएचयू कैंपस के बंटवारे के खिलाफ हैं। लोगों द्वारा यह भी कहा गया कि बीएचयू में यदि बंटवारा किया गया तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यदि बटवारा किया जाता है या फिर काशी हिंदू विश्वविद्यालय और आईआईटी परिसर के बीच चारदीवारी बनाई जाती है तो इसे रोकने के लिए छात्रों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। छात्रों द्वारा मांग की गई कि कैंपस में सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड तथा पिंक बूथ बनाकर भी ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है।
धरना प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं द्वारा कहा गया कि कैंपस के सभी सातों गेट पर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कड़ी निगरानी हो। इस दौरान प्रवेश करने वालों की आईडी जांच की जाए और वाहनों के प्रवेश पर उनके नंबर भी दर्ज किए जाए।












Click it and Unblock the Notifications