Varanasi News: पति के दोस्त संग बिस्तर पर लेटकर बातें कर रही थी पत्नी‚ देखकर आग बबूला हुआ पति

वाराणसी जिले में पिछले दिनों एक व्‍यक्‍ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि पत्नी से अफेयर के चलते दोस्त ने उसकी हत्या कर दी थी।

Varanasi Love Friend

Varanasi जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के कमलगढ़हा इलाके में बीते शुक्रवार को एक व्‍यक्‍ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ अफेयर था और पत्नी के साथ बिस्तर पर लेट कर बात करते हुए दोस्त को देखने के बाद वह आग बबूला हो गया उसने उसकी हत्या कर दी।

गुरुवार को एक मकान के छत पर मिला था शव

गुरुवार को एक मकान के छत पर मिला था शव

दरअसल, वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के कमलगढ़हा इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय इकराम उर्फ छोटक का शव मोहल्‍ले के रहने वाले तौफीक के मकान के छत पर बीते शुक्रवार को मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए जुट गई। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाने के बाद पता चला कि गला कसने के चलते दम घुटने से इकराम की मौत हुई थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद पुलिस को कमलगढ़हा के रहने वाले नूरुल पर शक हुआ। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई।

गला दबाकर दोस्‍त को मार डाला

गला दबाकर दोस्‍त को मार डाला

इस मामले में गुरुवार को डीसीपी काशी जोन द्वारा घटना का खुलासा किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पूछताछ में हत्यारोपी नूरुल ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह अपने घर में खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे पान खाने के लिए चला गया। पान खाने के बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी अपने कमरे में नहीं थी। ऐसे में पत्नी की तलाश करने लगा। पड़ोस में तौफीक के मकान के छत पर से उसको आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचकर उसने देखा कि उसका दोस्‍त इकराम उसकी पत्नी के साथ बिस्‍तर पर लेटकर बात कर रहा था। दोस्‍त के साथ पत्नी को सोता देख नूरुल को गुस्‍सा आ गया और उसने लुंगी से गला कस कर उसकी हत्‍या कर दी। हत्‍या करने के बाद उसने अपनी पत्नी को भी मारा पीटा।

इकराम की नहीं हुई थी शादी

इकराम की नहीं हुई थी शादी

पुलिस द्वारा बताया गया कि हत्‍यारोपी नूरुल दुल्हीपुर में मीट की दुकान चलाता है। नूरुल को एक बेटी और एक बेटा है। नूरुल और इकराम के बीच पक्‍की दोस्‍ती थी। लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि इकराम शराब पीने का आदी था। वह लोगों से पैसे मांगकर शराब पीता था। इकराम की शादी नहीं हुई थी। दोस्ती होने के चलते इकराम अक्‍सर नूरुल के घर आता जाता था। इसी बीच इकराम और नूरुल की पत्नी के बीच नज़दीकियां बढ़ गई और दोनों एक दुसरे से चोरी छ्‍पिेे मिलने लगे। फिलहाल हत्या आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Recommended Video

    बजट के बाद वाराणसी में इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ेगा मार्केट, डीलरों ने जताई उम्मीद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+