वाराणसी में डबल मर्डर से सनसनी, हिस्ट्रीशीटर और उसकी विधवा प्रेमिका की गोली मारकर हत्या

वाराणसी। वाराणसी में रोहनिया थानाक्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर और उसकी प्रेमिका का शव मिला है। दोनों की सिर में गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र शर्मा और रुचि सिंह का शव जगतपुर गांव में रुचि के घर से बरामद हुआ है। दोनों को गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

history sheeter criminal and his girlfriend shot dead in varanasi

विधवा थी प्रेमिका

एसएसपी आंनद कुलकर्णी के मुताबिक, तीन साल पहले रुचि के पति की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। मामले को संदिग्ध मानकर पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। मामले में अवैध संबंध और जमीन विवाद की बातें भी चर्चा में बनी हुई हैं। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

history sheeter criminal and his girlfriend shot dead in varanasi

चचेरे ससुर का बयान है संदिग्ध

घटना की जानकारी होने के बाद मृतका रुचि सिंह के घर के बाहर गांववालों का तांता लग गया। रुचि के चचेरे ससुर का कहना है कि वह घर की छत पर सोये थे और उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी हुई ऐसे में उनके चचेरे ससुर का कहना था कि वह सुबह उठकर घर के बाहर चले गए थे जो बयान हालात को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस ने दोनों के शव को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जल्दी इस मामले के खुलासे की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+