Varanasi: जेल में बंद गायक Bhojpuri singer Samar Singh की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी सुनवाई
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में जेल में बंद Bhojpuri singer Samar Singh की जमानत अर्जी पर अब 17 मई को सुनवाई होगी। वकीलों की हड़ताल के कारण मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में वाराणसी जेल में बंद Bhojpuri singer Samar Singh की जमानत प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते चल गई। अब 17 मई को सुनवाई होगी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 17 मई नियत की है। इससे पहले 6 मई को सुनवाई हुई थी उसके बाद अगली तिथि 9 मई नियत की गई थी।
दरअसल भदोही की रहने वाली भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी जिले के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई थीं। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और समर के करीबी दोस्त संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
मामला दर्ज कर पुलिस समर सिंह और संजय सिंह की तलाश कर रही थी, जिसके बाद 6 अप्रैल की रात भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद की एक सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस समर को गिरफ्तार कर वाराणसी ले आई।
भोजपुरी गायक समर सिंह को 8 अप्रैल को वाराणसी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तब से समर सिंह वाराणसी के जिला कारागार में बंद है। समर सिंह की ओर से 26 अप्रैल को कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई थी।
समर सिंह द्वारा दी गई जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आदेश दिया कि समर सिंह की जमानत अर्जी पर कोर्ट में 6 मई को सुनवाई की जाएगी। 6 मई को सुनवाई के बाद 9 मई की तिथि नियत की गई थी।
इस बारे में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि कचोरी को स्थानांतरित किया जाना है जिसको लेकर वाराणसी के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। ऐसे में मंगलवार को समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर होने वाली सुनवाई टल गई।












Click it and Unblock the Notifications