Varanasi Airport पर शारजाह से आए एक यात्री के अंडरगारमेंट से 1.22 करोड़ का सोना बरामद
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से शारजाह से आए एक यात्री के पास से 1.22 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया है। यात्री को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

शारजाह से वाराणसी आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से सोमवार को Varanasi Airport पर पहुंचे एक यात्री के पास से कस्टम टीम ने 1.22 करोड़ का सोना बरामद किया है। सोना बरामद करने के बाद कस्टम के अधिकारियों द्वारा यात्री से पूछताछ करने के बाद बरामद सोना को जब्त करते हुए मुकदमा दर्ज करने के बाद कस्टम टीम द्वारा यात्री के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की गई।

अंडरगारमेंट में छुपा कर लाया था सोना
कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि मंगलवार को शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 184 से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान फैजाबाद जिले के भैसोलिया के रहने वाले राम चंदर नामक यात्री के पास कस्टम टीम को सोना रखे होने की जानकारी मिली। गहनता से जांच की गई तो पता चला कि यात्री कपड़े के बनाए गए चार पाउच में भूरे रंग के सोने को पैक करके अंडरगारमेंट में सिलाई करवा दिया था। बरामद किए गए सोने की वजन की गई तो उसका वजन 2176.800 ग्राम पाया गया। बरामद सोने की कीमत 1,22,55,384 रुपए बताई गई।

अगस्त में पकड़ा गया था 34 लाख का सोना
यह भी बता दें कि इसके पहले अगस्त 2022 में वाराणसी एयरपोर्ट पर शारजाह से आए बुलंदशहर जनपद के जीरावती गांव निवासी अकरम नामक यात्री के पास से 34.46 लाख का सोना बरामद किया गया था। यात्री अपनी मलाशय में सोना छुपा कर लाया था। एक्सरे के दौरान उसके मलाशय में सोना होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद यात्री को कस्टम टीम अस्पताल लेकर गई जहां उसके मलाशय से सोना निकलवाया गया। अगस्त में ही मिर्जापुर जिले के रहने वाले एक यात्री के पास से कस्टम टीम ने 9.16 लाख का सोना बरामद किया था। अगस्त 2022 के बाद अब 2023 में कस्टम टीम को पहली बार या बड़ी सफलता हाथ लगी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications