छत पर कपड़ा सुखाने गई युवती को कमरे में खींच ले गया किराएदार, कहा- मांग में डाल दूंगा सिंदूर
बिहार की एक युवती के साथ वाराणसी में छेड़खानी की गई। युवती वाराणसी में किराए के मकान पर रहती है और दूसरा किराएदार ही उसके साथ छेड़छाड़ किया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बिहार की एक युवती के साथ वाराणसी में छेड़खानी की गई। युवती वाराणसी में किराए के मकान पर रहती है और दूसरा किराएदार ही उसके साथ छेड़छाड़ किया। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
वाराणसी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिहार के रहने वाली है कि होती वाराणसी में किराए के मकान में रहती है। उसी मकान में दूसरे कमरे में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने युवती के साथ छेड़खानी की।
छेड़खानी करने के साथ ही उक्त युवक ने धमकी भी दिया कि वह मांग में सिंदूर डालकर उसके साथ शादी कर लेगा। परेशान युवती द्वारा इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र का है। बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली एक युवती वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट स्थित हरिओम नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहती है।
युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि जिस मकान में वह रहती है, उसी मकान में सुधीर बिंद नामक एक युवक भी किराए पर कमरा लेकर रहता है। सुधीर बिंद आए दिन युवती को परेशान करता रहता है।
उसने यह भी आरोप लगाया कि बीते 6 मई को वह कपड़ा सुखाने के लिए छत पर डालने गई थी। छत पर कपड़ा डालने के बाद हुआ वहां पर अपने कमरे में लौट रही थी इसी दौरान सुधीर बिंद ने उसे देख लिया।
देखने के बाद सुधीर उसे रोक लिया रोक कर उसका हाथ पकड़ कर जबरन अपने कमरे में ले गया और कमरे में ले जाने के बाद वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती ने बताया कि जब वह सुधीर का विरोध करने लगी तो वह शादी करने की बात कहने लगा।
युवती ने कहा कि सुधीर बिंद द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के कारण वह शोर मचाने लगी। जब वह शोर मचाना शुरू की तो सुधीर बिंद द्वारा कहा गया कि तुम्हारी मांग में सिंदूर डालकर तुमसे शादी कर लूंगा। उसने कहा कि किसी तरह व उसके चंगुल से मुक्त होकर बाहर निकली।
इस मामले में युवती द्वारा वाराणसी जिले के लंका थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए लंका थाने की पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल और आरोपी को पकड़ने की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications