UP: एंबुलेंस ने कांवरिया को मारी टक्कर, साथियों ने जाम किया हाईवे, देर रात तक चला हंगामा, पुलिस के छूटे पसीने

UP Varanasi News Hindi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शनिवार की देर रात्रि में हाईवे पर कांवरियों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए कांवरियों द्वारा हाईवे पर जाम लगा दिया गया। उन्हें समझाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए बाद में उच्चाधिकारियों के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।

दरअसल, शनिवार रात में प्रयागराज की तरफ से कांवरियों का एक दल वाराणसी की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है की कांवरियों का दल वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव में पहुंचा था इसी दौरान कांवरियों के लिए सुरक्षित किए गए लेन से एक तेज रफ्तार की एंबुलेंस आई।

friends-jammed-the-highway-after-kanwariya-was-pushed-in-varanasi-up

तेज रफ्तार की एंबुलेंस ने मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा गांव निवासी 40 वर्षीय संदीप कनौजिया नामक कांवरिए को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद संदीप घायल हो गया वहीं एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया। ऐसे में घायल संदीप के साथ के कांवरिया हाईवे पर जाम लगा दिए।

हाईवे पर जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कांवरियों को काफी देर तक समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। कावरियों द्वारा मांग की जा रही थी कि आरोपी एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया जाए और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए।

कांवरिया द्वारा हाईवे पर जाम लगाए जाने और हंगामा किए जाने की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद के अलावा आसपास के थानों की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर बुला ली गई। हाईवे पर जाम लगाने के साथ हंगामा कर रहे कांवरियों को पुलिस टीम काफी देर तक समझाने का प्रयास की लेकिन वे नहीं मानें।

बाद में इसकी जानकारी मिलने के बाद एसीपी राजातालाब अंजनी कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रोहनिया थाना क्षेत्र में भाग रही एंबुलेंस को पकड़ लिया गया है। उनके द्वारा उचित कार्रवाई करने की बात कही गई। बावजूद इसके कांवरिया रखने के लिए तैयार नहीं थे हालांकि बाद में उन्होंने पकड़ी गई एंबुलेंस का वीडियो व्हाट्सएप पर मंगाया और कांवरियों को दिखाया उसके बाद कांवरिया शांत हुए।

देर रात यातायात व्यवस्था बहाल हुई और पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि करीब 2:30 बजे तक घटनास्थल पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। एक ही लाइन चालू होने के चलते हाईवे पर मिर्जामुराद से लेकर भदोही तक जाम लग गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+