बाबा विश्वनाथ को चढ़ाने 5 फीट की लौकी लेकर आया किसान, कहा- मंदिर के फूलों से बनी खाद का कमाल

वाराणसी। रंगभरी एकादशी को बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती की पालकी यात्रा में चढ़ावा चढ़ाने महन्त के घर किसान 5 फीट लंबी दो लौकी लेकर पहुंचा। किसान के हाथों में इतनी बड़ी लौकी देख वहां लोग हैरान थे। किसान भी लौकी के साथ भोलेनाथ की बारात में शामिल हुआ।

Five feet pumpkin brought by farmer in vishwanath temple

वाराणसी के जक्खिनी गांव के रहने वाले किसान श्री प्रकाश रघुवंशी ने अपने खेत में इन लौकियों की पैदावार की है। किसान का दावा है कि वो अपनी आस्था से यह लौकी भोलेनाथ को अर्पण करने आया था जिसकी लम्बाई करीब 5 फीट है। किसान ने बताया कि उनके पास 7 फीट लम्बाई वाली लौकी भी है जिसे भीड़भाड़ के कारण नहीं ला पाए।

Five feet pumpkin brought by farmer in vishwanath temple

किसान श्री प्रकाश रघुवंशी ने यह भी दावा किया कि इतनी लंबी लौकी की पैदावार के लिए उन्होंने अपने खेत में जिस खाद का प्रयोग किया था वो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के निकलने वाले माला-फूल से तैयार की गई थी और 2 महीने में यह सफलता मिली है। ये लौकी वाराणसी के स्थानीय बीज की है और उसका इस्तेमाल कई बार किया जा सकता है। साथ ही हर्बल खाद से तैयार हुई इस लौकी के कई फायदे भी हैं। प्रकाश रघुवंशी खेती के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+