पत्नी संग वाराणसी पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंदा, सेल्फी लेने की लग गई होड़
फिल्म अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचकर उन्होंने दर्शन पूजन किया।

फिल्म अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के मंदिर में पहुंचे और मंदिर पहुंचकर वहां दर्शन पूजन किया। इस दौरान मंदिर में उन्हें देखकर उनके प्रशंसक सेल्फी लेने लगे। देखते ही देखते सेल्फी लेने वाले लोगों की भीड़ जुट गई।

वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे विश्वनाथ धाम पहुंचे
फिल्म अभिनेता गोविंदा सोमवार की सुबह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वे सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम में गए। श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के साथ ही उन्होंने सुख समृद्धि की कामना की इसके बाद काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किए। दर्शन पूजन करने के बाद गोविंदा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की भव्यता पहले से अब काफी अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा इसी तरह सभी लोगों पर बनी रहे। इस दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को मंदिर प्रशासन की तरफ से अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया गया।
अन्नपूर्णा मंदिर में टेका मत्था, उतारी आरती
श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के बाद अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा मां अन्नपूर्णा मंदिर में पहुंचे। मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन करने के साथ ही उन्होंने मां अन्नपूर्णा की आरती भी उतारी। यह दौरान मंदिर के महंत द्वारा उन्हें माता का चित्र भेंट करने के साथ ही प्रसाद स्वरूप चुनरी भी भेंट की गई। मंदिर में दर्शन पूजन करते समय उनके प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी परेशान दिखे। हालांकि श्री काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा धाम में दर्शन करने के बाद गोविंदा गंगा घाट की तरफ भ्रमण करने के लिए चले गए।












Click it and Unblock the Notifications