Wood Cutter Machine से इंजीनियर ने काट लिया गला, खून से लथपथ लाश देख बेहोश हुई मां
वाराणसी जिले के चितईपुर थाना अंतर्गत पाल बस्ती में शुक्रवार को एक युवक ने लकड़ी काटने वाली मशीन से गला रेत कर आत्महत्या कर ली। मां उसे जगाने पहुंची तो खून से लथपथ लाश देखकर बेहोश हो गई।

वाराणसी जिले के चितईपुर थाना अंतर्गत पाल बस्ती में शुक्रवार को एक युवक वुड कटर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या कर लिया। मां जब उसे जगाने पहुंची तो खून से लथपथ शव देख कर बेहोश हो गई।
वाराणसी जिले के चितईपुर थाना अंतर्गत पाल बस्ती में शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर Wood Cutter Machine से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कमरे में पहुंची उसकी मां खून से लथपथ बेटे की शव को देखकर बेहोश हो गई।
पिता के शोर मचाने के बाद परिवार और पड़ोस के लोग भी कमरे में पहुंचे उसके बाद पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चितईपुर थाने की पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में स्थित पाल बस्ती में रहने वाले विजय नाथ के दो बेटों में छोटा बेटा विशाल पाल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग था। वह बेंगलुरु में कंपनी में काम करता था लेकिन दो साल पहले कंपनी छोड़ कर घर वापस लौट आया था।
विजय नाथ ने बताया कि गुरुवार को सुबह में वह उठा और समाचार पत्र पढ़ने व बाहर टहलने के बाद अपने कमरे में चला गया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिदिन वह अपने बेटे और पत्नी के साथ चाय पीते थे और बातचीत करते थे।
सोमवार को जब विजयनाथ टहलने के बाद वापस लौट कर आए तो उनकी पत्नी बेटे की भी उसके कमरे से बुलाने के लिए गई। पत्नी ने देखा कि उन उनका बेटा कंप्यूटर रूम में नहीं था उसके बाद भी दूसरे कमरे में गई तो वहां वह बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
बेटे की लाश को देखकर उसकी मां शोर मचाते हुए बेहोश हो गई। सूचना मिलने के बाद विजय नाथ भी कमरे में प्रवेश किए तो उन्होंने देखा कि वुड कटर मशीन चल रही थी और बेटे का गला कटा हुआ था तथा उसके शरीर पर और कमरे में खून फैला हुआ था।
उन्होंने शोर मचाया उसके बाद पड़ोस के लोग भी कमरे में पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चितईपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायर को भी मौके पर बुलाया गया।
जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों द्वारा बताया गया कि विशाल का बड़ा भाई लोको पायलट है और वह अपनी पत्नी के साथ बाहर ही रहता है।। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications