Varanasi में सिर कूच कर की गई व्यक्ति की हत्या, दोपहर तक नहीं हो सकी शिनाख्त
Varanasi जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गोलगड्डा माल गोदाम में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मृतक की शिनाख्त दोपहर तक नहीं हो पाई।
Varanasi जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के गोलगड्डा में स्थित मालगोदाम के समीप रविवार को एक युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी वजनी सामान से सिर कूच कर उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने के बाद जैतपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना दिया गया। उसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पहुंची और जांच की। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन मृतक की दोपहर बाद तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मृतक की शिनाख्त करवाने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

अर्धनग्न हालत में पड़ा था शव
बताया जा रहा है कि गोलगड्डा इलाके के ग्रामीण रविवार की सुबह में टहलने के लिए निकले थे उन्होंने देखा कि माल गोदाम में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग वहां एकत्र हुए। मृतक कि लूंगी खुली हुई थी और चारों तरफ खून फैला हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जैतपुरा थाने को सूचित किया गया। हत्या की सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गई और थाने की पुलिस तथा अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

घटनास्थल से चंद कदम दूर है पुलिस पिकेट
जिस स्थान पर युवक का शव मिला है उसी से थोड़ी ही दूरी पर पुलिस पिकेट है और वहां पर हमेशा पुलिस की तैनाती रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा सवाल यह भी उठ रहा है कि पुलिस पिकेट से थोड़ी दूरी पर इस तरह हत्या की घटना को हत्यारे द्वारा अंजाम दे दिया गया और पुलिस को कोई जानकारी नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीसीपी भी पहुंचे और उन्होंने लोगों से पूछताछ भी की।
सिर कूचे जाने के चलते नहीं हो पा रही शिनाख्त
मृतक का सिर बुरी तरह कूचा गया है जिसके चलते उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है। यही कारण है कि सुबह में शव मिलने के बाद दोपहर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने के लिए उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications