Tent City में युवतियों के डांस का वीडियो वायरल, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से की शिकायत

वाराणसी जिले में गंगा पार रेत पर बने टेंट सिटी में अश्लील गानों पर डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे लेकर कांग्रेसी नेताओं द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।

Varanasi Tent City

वाराणसी जिले में गंगा पार रेत पर बने Tent City में युवतियों के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके अलावा टेंट सिटी के समीप रेत पर शराब की खाली बोतल फेंकी हुई पाई गई। इस मामले में गुरुवार को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा रामनगर थाने में शिकायत की गई है। प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि टेंट सिटी में इस तरह का आयोजन किया जाना काशी के मर्यादा पर कलंक है। ऐसे लोगों पर तत्‍काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

Tent city varanasi

सीमेंट कंपनी के बैनर तले आयोजित था कार्यक्रम
कांग्रेस के नेताओं द्वारा बताया गया कि बीते सोमवार को होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी में एक सीमेंट कंपनी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में अश्लील गाने पर डांस किया गया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे द्वारा कहा गया कि टेंट सिटी में अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई और विदेशी डांसरों द्वारा अश्लील गानों पर डांस किया गया इस दौरान लोगों ने शराब का भी सेवन किया। यही कारण है कि रेत पर शराब की खाली बोतलें भी फेंकी गई थी। उन्होंने कहा कि काफी धार्मिक नगरी है और गंगा नदी के किनारे रेत पर बने टेंट सिटी में इस तरह का कुकृत्य किया जाना काफी निंदनीय है।

अय्याशी का अड्डा हो जाएगी टेंट सिटी
गुरुवार को वाराणसी जिले के रामनगर थाने में पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे समेत दर्जनभर कांग्रेसी नेताओं ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए राघवेंद्र चौबे ने बताया कि धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गंगा नदी के किनारे बने टेंट सिटी में अश्लील गानों पर डांस करने पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि ऐसे मामले पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले समय में टेंट सिटी अय्याशी का अड्डा बन जाएगी।

Recommended Video

    वाराणसी के मालवीय ब्रिज पर आत्महत्या करने पहुंची युवती, देखिए लाइव रेस्क्यू

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+