Dana Cyclone: वाराणसी आ रहे विमान 'दाना' के कारण चले गए लखनऊ, यात्रियों की अटकी रही सांसें
Dana Cyclone up news: दाना चक्रवात का असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है। वाराणसी का मौसम शनिवार सुबह से ही बदल गया और रविवार को भी इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। आसमान में काले बादल छाने के साथ ही मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है।
मौसम में नमी के कारण लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। इधर दाना चक्रवात के कारण हवाई यातायात को भी बाधाओं का सामना करना पड़ा। शनिवार को वाराणसी आने वाली दो विमान को दृश्यता कम होने के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली।

दोनों विमान काफी देर तक वाराणसी हवाई क्षेत्र में आसमान में चक्कर काटते रहे। चक्कर काटने के बाद दृश्यता सामान्य ना होने और मौसम में बदलाव न दिखाई देने के कारण दोनों विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दोनों विमान करीब दो-दो घंटे की देरी से वाराणसी आए।
इस दौरान दाना चक्रवात के चलते विमान डाइवर्ट की जाने की सूचना मिलने के बाद विमान में सवार यात्रियों की सांसें अटकी रही। वहीं रविवार को भी मौसम सामान्य ना होने के चलते हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
यह विमान किए गए डाइवर्ट
शनिवार को दिल्ली से वाराणसी आने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E2211 सुबह में अपने निर्धारित समय पर दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए उड़ान भरा था। बताया जा रहा है कि विमान जब वाराणसी क्षेत्र में प्रवेश किया इस दौरान मौसम खराब हो गया और दृश्यता कम हो गई।
ऐसे में विमान काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा लेकिन एटीसी द्वारा विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। बाद में विमान को लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1170 शनिवार को सुबह हैदराबाद से वाराणसी के लिए प्रस्थान किया था।
विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो मौसम खराब होने के चलते और दृश्यता कम होने के कारण इस विमान को भी वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग गर्भवती नहीं मिली। ऐसे में इस विमान को भी लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के लिए डायवर्ट कर दिया गया। 2 घंटे बाद मौसम ठीक होने पर दोनों विमान लखनऊ एयरपोर्ट से वाराणसी आए। इस बारे में एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मौसम खराबी की चलती फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट डायवर्ट होने से प्रस्थान भी देर से हुआ और कुछ यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications