Varanasi News: शादी से पहले ही दुल्हन का दिल तोड़ रहे 'साइबर ठग', लगातार मिल रहा धोखा
मैट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन का प्रोफाइल देखने के बाद उसके मोबाइल नंबर और अन्य संपर्क की जानकारियां चोरी कर साइबर ठगी की जा रही है।

साइबर अपराध की घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा काफी सक्रियता बरती जा रही है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बावजूद इसके साइबर ठगों द्वारा भी नई-नई तरकीब निकाली जा रही है। अब वाराणसी में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें मैट्रिमोनियल साइट से लड़कियों का डाटा चोरी करने के बाद उनसे संपर्क स्थापित किया जा रहा है और फिर प्रेम जाल में फंसा कर उनके साथ ठगी की जा रही है। वाराणसी जिले के साइबर थाने में ऐसे कई मामले दर्ज कराए गए हैं। ऐसे में वाराणसी पुलिस द्वारा लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

महंगे महंगे गिफ्ट दिया और फिर देने लगा धोखा
वाराणसी जिले के मंडुआडीह थाने की रहने वाली एक युवती द्वारा मैट्रिमोनियल साइट पर अपना डाटा अपलोड किया गया था। मैट्रिमोनियल साइट से उस युवती का प्रोफाइल देखने के बाद उसका नंबर और ईमेल आईडी एक साइबर ठग ने ले लिया। उसके बाद वह युवती से बात करने लगा और धीरे-धीरे बातचीत का दौर बड़ा तो वह युवती को महंगे गिफ्ट देने के लिए ऑफर देने लगा। इस दौरान उसने युवती को ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद कई महंगे गिफ्ट भी दिया। इस तरह धीरे-धीरे दोस्ती मजबूत होने और प्रेम की तरह आकर्षित होने के बाद युवक युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परेशान होने के बाद युवती अपने परिवार वालों से पूरी सच्चाई बताई उसके बाद परिवार के लोगों ने इस घटना को लेकर पुलिस से शिकायत किया।

शादी का प्रस्ताव देते हुए 50,000 ठगा
ऐसा ही दूसरा मामला वाराणसी जिले के पांडेपुर नई बस्ती इलाके से भी सामने आया। जिसमें लड़की पक्ष के लोगों द्वारा उसकी शादी के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर उसका प्रोफाइल बनाने के साथ ही अन्य डिटेल भी दिए गए थे। मैट्रिमोनियल साइट पर युवती का डिटेल देखने के बाद साइबर अपराधी उसके संपर्क में आया और फिर उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। वह युवक युवती से मुलाकात भी किया और वाराणसी शहर में कई जगह उसे घुमाया भी। इस दौरान युवती को विश्वास में लेकर उसने युवती का पर्सनल फोटो बना लिया और फिर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। डरी सहमी युवती उसे 50,000 रुपए दे दी, उसके बावजूद भी वह युवक उसको परेशान करता रहा। आए दिन युवक द्वारा फोटो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी जिससे परेशान होकर युवती अपने परिजनों को पूरी बात बताई। युवती द्वारा सच्चाई बताने के बाद उसके परिवार के लोग भी हैरान रह गए। उसके बाद परिजनों के साथ युवती नजदीकी थाने में पहुंची और मुकदमा दर्ज कराई।

तमाम कसमें खाने के बाद करने लगा ब्लैकमेल
ऐसा ही एक मामला वाराणसी जिले के लंका थाना अंतर्गत नरिया इलाके में भी देखने को मिला। नरिया की रहने वाली एक युवती के परिवार के लोगों ने उसका प्रोफाइल मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर बनाया था। साइट पर उसी होती का डिटेल देखने के बाद एक साइबर अपराधी द्वारा उससे संपर्क किया गया। युवती से संपर्क करने के बाद उसने फोन पर उसके बारे में जानकारियां हासिल की और फिर अपने बारे में भी युवती को बताया। बातचीत आगे बढ़ी तो शहर में युवती को उसने मिलने के लिए बुलाया उसके बाद दोनों एक दूसरे से मुलाकात किए। धीरे-धीरे दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ती गई। इस दौरान उस युवक द्वारा युवती को गहने और गिफ्ट आदि भी दिलवाया गया। उसके बाद वह युवक युवती के साथ शादी करने की कसम खाने लगा। धीरे-धीरे व युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी प्रयास करने लगा। ऐसे में युवती ने मना किया उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब युवती को इस बात का एहसास हुआ कि उसके साथ वह युवक ठगी कर रहा है तो उसने पुलिस का सहारा लिया।

साइबर अपराध होने पर तुरंत डायल करें 1920
वाराणसी जिले में प्रतिदिन तीन से चार साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज हो रहे हैं। काशी जोन के डीसीपी आर एस गौतम का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो वे तत्काल 1920 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत के बाद तत्काल कार्यवाही भी की जाती है और इसके अलावा साइबर ठगी करते हुए लिए गए रुपए को भी अकाउंट में रिफंड करा दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी कभी साइबर ठगी हो तो तुरंत पुलिस से शिकायत करनी चाहिए और अपने मोबाइल नंबर से फोन 1920 डायल कर इसकी सूचना दे देनी चाहिए। साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को अनजान व्यक्ति के संपर्क में नहीं आना चाहिए। खासतौर पर आनलाइन माध्यम से जिनके साथ संपर्क होता है उनके बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही बात आगे बढ़ानी चाहिए।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications