UP News: वाराणसी से प्रयागराज तक नवंबर से हो सकता है क्रूज संचालन, गोवा और कोचीन में चल रहा निर्माण
UP Varanasi News: वाराणसी से प्रयागराज तक गंगा नदी में क्रूज चलाए जाने की योजना को लेकर तैयारियां चल रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि नवंबर माह से क्रूज संचालन प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग और संबंधित विभाग के बीच वार्तालाप चल रहा है।
बताया जा रहा है कि पहले चरण में वाराणसी से प्रयागराज के बीच दो क्रूज का संचालन किया जाएगा। दोनों क्रूज का निमार्ण गोवा और कोचीन शिपयार्ड में चल रहा है। जिसमें एक क्रूज का नाम विश्वनाथम और दूसरे क्रूज का नाम श्रीधर बताया जा रहा है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि दोनों क्लोज सीएनजी संचालित होंगे।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 100 यात्रियों की क्षमता वाले दोनों क्रूज में पांच सूइट्स से भी होंगे। यात्रियों को जहां निचले तल पर ठहरने की सुविधा मिलेगी वहीं ऊपरी तल पर रेस्तरां भी रहेगा। ऐसे में गंगा नदी में यात्रा काफी रोमांचक हो जाएगी।
क्रूज पर रात में यात्रियों को ठहरने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा हाउसबोट का भी इस्तेमाल करते हुए यात्री नौकायन का आनंद ले सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।
पर्यटन के क्षेत्र में वाराणसी में काफी विकास हो रहा है और काफी संख्या में पर्यटक भी वाराणसी में आ रहे हैं। जानकारों का मानना है कि गंगा नदी में जल परिवहन को बढ़ावा देकर वाराणसी आने वाले पर्यटकों को दूसरे जनपदों से भी जोड़ा जा सकेगा जिससे जहां उन जनपदों को आर्थिक मजबूती मिलेगी वहीं युवाओं को रोजगार के नए माध्यमों का सृजन भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications