Valentine day पर वाराणसी में बेची गई गुलाब वाली चाय, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
वैलेंटाइन डे वीक के अंतिम दिन वाराणसी के अस्सी घाट पर गुलाब वाली चाय प्रेमी जोड़ाें और सैलानियों को पीने के लिए मिली। इस स्पेशल चाय की वीडियो और फोटो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह चाय कपल द्वारा खूब पसंद की गई।

वाराणसी में ऐसे तो कई चीजें फेमस हैं जिस का लुफ्त उठाने के लिए दूर-दूर से लोग वाराणसी चले आते हैं। हालांकि जब कोई विशेष पर्व आता है तो काशी के रहने वाले लोग कुछ अलग और खास करने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही खास नजारा वाराणसी में Valentine day पर देखने को मिला। वाराणसी के अस्सी घाट पर एक चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार द्वारा स्पेश्ल चाय बनाई गई।

चाय पत्ती और अदरक के अलावा डाली गई गुलाब की पंखुड़ी
दरअसल, वाराणसी के अस्सी घाट के समीप चाय की दुकान लगाने वाले विजय कुमार ने बताया कि इस बार वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए उन्होंने अपने दुकान पर गुलाब की पंखुड़ी वाली चाय बनाने का प्लान किया। विजय द्वारा चाय में चाय पत्ती, अदरक, इलायची के साथ ही गुलाब की पंखुड़ी डालकर उसे स्पेशल बना दिया गया। विजय ने कहा कि सुबह में ऐसा लगा कि लोगों द्वारा चाय पसंद नहीं की जाएगी, लेकिन देखते ही देखते काफी संख्या में पर्यटक और कपल उनके दुकान पर पहुंचे और चाय पीना शुरू किए। चाय पीने के लिए आने जाने वालों का दौर रात तक चलता रहा। इस दौरान लोगों द्वारा चाय पीने के साथ ही चाय की फोटो भी बनाई गई और कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। उसके बाद कपल और सैलानियों द्वारा वैलेंटाइन डे पर बनाई जा रही स्पेशल चाय की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।

10 और 15 रुपए में पिलाई गई चाय
विजय द्वारा बताया गया कि स्पेशल चाय 10 और 15 में ग्राहकों को पिलाई गई। विजय द्वारा बताया गया कि स्पेशल चाय को 'प्यार वाली चाय' का नाम दिया गया। धीरे-धीरे जब लोगों के पास यह फोटो वीडियो पहुंचने लगे तो काफी संख्या में लोग विजय की दुकान पहुंच कर चाय का लुफ्त उठाए और सायं काल दुकान पर जहां काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे वहीं प्यार वाली चाय की चर्चा सबकी जुबान पर रही।

पार्क और टूरिस्ट प्लेस पर घूमते नजर आए कपल
वैलेंटाइन डे के दिन वाराणसी जिले के सारनाथ और रविदास पार्क सहित कई अन्य स्थानों पर प्रेमी युगल टहलते हुए दिखाई दिए। प्रेमियों के इस पर्व को खास बनाने के लिए कपल द्वारा एक दूसरे को गिफ्ट प्रदान करते हुए अपने प्यार का इजहार भी किया गया। हालांकि कई जगह शिवसेना और अन्य हिंदू संगठनों द्वारा छिटपुट विरोध भी देखने को मिला। वाराणसी के महावीर मंदिर चौराहे पर शिव सैनिकों द्वारा वैलेंटाइन डे का विरोध किया गया और पुतला भी दहन किया गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications