Gyanvapi परिसर में सर्वे के दौरान विवाद, मुस्लिम पक्ष ने तहखाना खोलने से किया इनकार

ज्ञानवापी परिसर में शनिवार को दूसरे दिन भी एएसआई टीम ने सर्वे किया। इस दौरान मुस्लिम पक्ष के साथ टीम मस्जिद परिसर के अंदर गई और वहां मौजूद चीजों की जानकारी इकट्ठा की। वहीं जब टीम ने तहखाना खोलने की बात कही, तो मुस्लिम पक्ष ने उससे इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम ने मुस्लिम पक्ष से तहखाने की चाबी मांगी थी, जिस पर उनकी ओर इनकार कर दिया गया। हालांकि परिसर में अन्य जगहों पर सर्वे हो रहा। मुस्लिम पक्ष के इस कदम पर हिंदू पक्ष ने आपत्ति जताई है।

Gyanvap

वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज अहमद ने इस मुद्दे पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि हम तहखाने की चाबी क्यों दें उनको, जहां खोलना है, वो खोल लेंगे? उन्होंने ये भी कहा कि मुस्लिम पक्ष कोर्ट के फैसले का सम्मान करता है। वो एएसआई की टीम का पूरा सहयोग कर रहा है।

शुक्रवार को भी हुआ था ऐसा
इससे पहले शुक्रवार को भी टीम ने वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे किया था। बीते दिन भी तहखाने की चाबी मांगी गई थी, लेकिन वो एएसआई की टीम को नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक तहखाने के पास गंदगी और मलबा काफी ज्यादा जमा हो गया है। ऐसे में उसकी नपाई नहीं हो पाई। पहले तहखाना खोलकर उसको साफ किया जाएगा। फिर वहां पर सर्वे होगा।

आज क्या-क्या हुआ?
एएसआई की टीम ने आज ( 5 अगस्त) कुल 7 घंटे सर्वे किया। जिसके तहत परिसर की अंदर और बाहरी हर जगह की वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी की गई। वहां पर जो त्रिशूल, स्वास्तिक, घंटी आदि जैसी आकृतियां हैं, उसकी भी फोटो लेकर डिटेल वीडियो बनाया गया।

मुस्लिम पक्ष भी हुआ शामिल
शुक्रवार के सर्वे में मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई शामिल नहीं हुआ था। वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शनिवार को मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधि एएसआई टीम के साथ रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
सबसे पहले वाराणसी की कोर्ट ने एएसआई सर्वे की इजाजत दी थी। जिस पर मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट गया। वहां उसे राहत नहीं मिली, इस पर उसके वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि ये जरूर कहा कि वहां पर खुदाई ना की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+