शपथ ग्रहण से पहले उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

वाराणसी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले वाराणसी में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और वरिष्ठ नेता संजय राउत के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। एडवोकेट कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने एसीजीएम-6 नेहा रुंगटा की कोर्ट में 417, 416 और 120B धाराओं के तहत परिवाद दर्ज करवाया है। 29 नवंबर यानी शुक्रवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।

हिन्दुओं को बरगला कर वोट लेने का आरोप

हिन्दुओं को बरगला कर वोट लेने का आरोप

एडवोकेट कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने परिवाद दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि उद्धव ठाकरे ने हिन्‍दुओं को बरगला कर, उन्हें धोखा देकर वोट लिया और फिर भगवा आतंकवाद कहने वालों के साथ मिलकर सरकार बना ली। इससे हिन्‍दुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी की एसीजीएम-6 की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है, जिसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है।

उद्धव ठाकरे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

उद्धव ठाकरे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

महाराष्ट्र में एक महीने से जारी सियासी ड्रामे बाद शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने जा रही है। 'महा विकास अघाड़ी' के नेता और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज शाम 6:40 बजे शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ये पहली बार होगा जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा।

भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

शिवसेना इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में कोई कमी बाकी नहीं रखना चाहती है। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस शासित राज्योंं के मुख्यमंत्रियों के अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी न्योता भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+