Varanasi पहुंचे सीएम योगी, काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, जगतपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित

UP Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में वे काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ धाम में पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम वाराणसी के जगतपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित कर मिशन 2024 का शंखनाद किया जाएगा। इस जनसभा में केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां भी गिनाई जाएंगी।

इसके अलावा वाराणसी के करखियाव में नवनिर्मित पैक हाउस में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी का सुप्रसिद्ध लंगड़ा आम और पूर्वांचल की मिर्च को एक्सपोर्ट के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए वाराणसी के दोनों कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

CM Yogi reached Varanasi, visited Kashi Vishwanath

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सायं काल 4 बजे वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे वहां दर्शन पूजन किए। दर्शन पूजन करने के बाद बाबा विश्वनाथ धाम में पहुंचे।

बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गये। जगतपुर में जनसभा स्थल के मंच पर पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा माला पहनाकर सीएम का स्वागत किया गया।

सीएम थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में वाराणसी जिले के सभी विधानसभाओं से 5-5 हजार लोग बुलाए गए हैं। बताया जा रहा है कि जनसभा में 40 हजार लोगों की भीड़ मौजूद है। मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी।

जगतपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र के करखियांव पहुंचेंगे। करखियाव में नवनिर्मित पैक हाउस में आम और मिर्च के एक्सपोर्ट को हरी झंडी दिखाने के बाद वापस लौट जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+