चुनाव आयोग के प्रतिबन्ध के बावजूद काशी पहुंचे सीएम योगी, संकट मोचन मंदिर में की पूजा
Varanasi

गड़वाघाट आश्रम में गायों को खिलाया चारा
हनुमानजी का दर्शन-पूजन करने के बाद सीएम योगी गड़वाघाट आश्रम पहुंचे। गौशाला में सभी गायों को अपने हाथों से चारा खिलाया और उसके बाद वहां से निकलकर वो आश्रम के महंत के कमरे में चले गए। कुछ देर सीएम यहां महंत से बात की और उनसे गड़वाघाट आश्रम की व्यवस्थाओं में बारे में जानकारी हासिल किया।

गड़वाघाट आश्रम आते रहे हैं कई दिग्गज नेता
बता दें, गड़वाघाट आश्रम यादव समाज के लोगों का गढ़ माना जाता है यह वह आश्रम है जहां से मिले आदेश के बाद यहां आने वाले अनुयायी उसी फैसले के साथ जाते हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के माहौल में इस स्थान का महत्व अपने आप ही बढ़ जाता है। यही नहीं यादवों के गढ़ माने जाने वाले इस आश्रम में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव, उनके भाई शिवपाल यादव के अलावा तत्कालीन समय में सपा से अलग होने के बाद अमर सिंह ने यहां होने वाले वार्षिक एक अनुष्ठान में शामिल हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: वाराणसी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

पीएम मोदी ने भी आश्रम में गायों को खाना खिलाया था
यही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त यहां आकर अपनी आस्था प्रकट की थी। इसके अलावा पीएम ने भी पूरे आश्रम का जायजा लेने के साथ ही गायों को चारा खिलाया था और महंत जी से मुलाकात की थी।। इसके बाद विधानसभा चुनाव में पीएम ने अपने अकेले के दम पर वाराणसी के सभी विधानसभा सीटों को जीत पार्टी को दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications