Varanasi News: अराजक तत्वों ने मूर्तियां तोड़ी, डेढ़ घंटे तक लोगों ने नारेबाजी की, फिर बदली गईं मूर्तियां

वाराणसी के सेंट्रल जेल रोड पर स्थित एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। स्थानीय लोगों के धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने के बाद पुलिस द्वारा दूसरी मूर्ति स्थापित कराई गई।

Varanasi News

Varanasi जिले के सेंट्रल जेल रोड पर स्थित एक मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई। अराजक तत्वों ने मंदिर में रखी गई हनुमान भगवान की मूर्ति और शिवलिंग को खंडित कर दिया। सोमवार की सुबह में स्थानीय लोग जो मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उनको इसके बारे में जानकारी हुई। धीरे-धीरे लोग वहां जुटने लगे और काफी संख्या में मौजूद लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मंदिर पर दूसरी मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई और मूर्ति खंडित करने वालों की शिनाख्त कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया उसके बाद लोग शांत हुए।

सेंटर जेल रोड पर 50 वर्ष पुरानी है मंदिर
जानकारी अनुसार वाराणसी जिले के सेंट्रल रोड पर स्थित भीम नगर कॉलोनी के समीप एक पीपल के पेड़ के पास प्राचीन मंदिर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर करीब 50 वर्ष से अधिक पुरानी है और यहां पर क्षेत्र और आसपास के लोग पूजा पाठ करते हैं। लोगों ने बताया कि मंदिर के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा होता है। जिसको लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। लोगों द्वारा बताया गया कि ऐसे ही किसी व्यक्ति द्वारा रात में हनुमान भगवान की मूर्ति और शिवलिंग को खंडित कर दिया गया। इसके अलावा मूर्ति खंडित करने वाले अराजक तत्वों द्वारा शिवलिंग को भी खंडित करते हुए दूर फेंक दिया गया।

लोग बोले- पुलिस द्वारा किया जाना चाहिए गस्त
मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोगों ने मांग किया कि पुलिस द्वारा रात में गश्त नहीं किया जाता है जिसके चलते क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं। जिसके चलते मौजूद लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास की। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पुलिस द्वारा रात में गस्त किया जाना चाहिए इसके अलावा आरोपियों को पकड़ने के साथ ही उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। लोगों ने यह भी मांग किया कि खंडित हुई प्रतिमा को तत्काल हटवा कर नई प्रतिमा लगवाई जाए।

नई प्रतिमा लगाकर कराई गई प्राण प्रतिष्ठा
इस बारे में वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन की एडीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्राचीन मंदिर की मूर्ति अराजक तत्वों द्वारा खंडित की गई थी। मूर्ति खंडित होने के चलते ग्रामीण नाराजगी प्रकट कर रहे थे। पुलिस द्वारा दूसरी मूर्ति मंगाकर प्राण प्रतिष्ठा करा दी गई है और ग्रामीण शांत हो गए हैं। अराजक तत्वों की पहचान कराई जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+