गंगा में बोट रेस और हवा में 10 हॉट एयर बैलून, काशी में पहली बार आयोजित हुई ऐसी अद्भुत प्रतियोगिता
Boat and hot air balloon competition In Varanasi : काशी में पहली बार गंगा में 3 किलोमीटर के एरिया में रेसिंग ट्रैक देखने को मिलेगा। वहीं गंगा पार 6 देशों के ट्रेंड बैलूनिस्ट, 10 एयर बलूंस को लेकर घाटों के ऊपर उड़ान भरेंगे

पीएम मोदी के संसदीय महानगर वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक हॉट एयर बैलून और बोट रेस स्पर्धा होगी। काशी में पहली बार गंगा में पूरे 3 किलोमीटर के एरिया में रेसिंग ट्रैक देखने को मिलेगा। 4 दिनों तक 12 टीमों की बोट्स गंगा की लहरों की दिशा में दौड़ेंगी। हर टीम से 5 प्लेयर होंगे, जिसमें एक कैप्टन, बाकी सहयोगी होंगे। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का प्रतिनिधिमंडल इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। वहीं, गंगा पार रेत में 6 देशों के ट्रेंड बैलूनिस्ट, 10 एयर बलूंस को लेकर घाटों के ऊपर उड़ान भरेंगे। जहां पर SCO के मेहमानों को दुनिया के सबसे प्राचीन शहर का एरियल व्यू देखने का अनुभव मिलेगा। साथ ही रोमांच और गंगा घाट पर एक बार में लाखों श्रद्धालुओं की डूबकियां भी देख सकेंगे।

बोट रेस के लिए 12 टीमों का गठन किया गया है
बता दें कि इस बोट रेस में हिस्सा लेने वाली टीमों के मेंबर काशी के स्थानीय नाविक ही हैं। कुल 12 टीमों का गठन किया गया है। इनके नाम हैं, "नाविक सेना, नौका सवार, भागीरथी सेवक, घाट रक्षक, गंगा वाहिनी, जल योद्धा, गंगा लहरी, गंगा पुत्र, काशी लहरी, गौमुख दैत्य, काशी रक्षक, और जल सेना।"
इसके साथ ही सभी टीमों को बोट रेस की पूरी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। वहीं विजेता के लिए पौने दो लाख रुपये का पुरस्कार रखा गया हैं। सभी टीमों के यूनिफॉर्म का रंग भी अलग-अलग रखा गया है।

Recommended Video

प्रतियोगिता के लिए नई नियम पुस्तिका बनाई गई
किसी भी प्रतियोगता में सबसे महत्वपूर्ण होते हैं नियम, इसलिए इस चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के लिए एक नई नियम पुस्तिका बनाई गई है। इसमें प्वाइंट सिस्टम रखा गया है। यानी कि सभी टीमें प्वाइंट हासिल करने के लिए हर दिन एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। जिस टीम को सबसे ज्यादा प्वाइंट मिलेंगे, वही टीम इस रेस की विजेता होगी। चैंपियंस को 1.75 लाख रुपए का इनाम भी घर ले जाने को मिलेगा। इसे लेकर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों और वाराणसी के लोगो मे भी काफी उत्साह हैं।
कैसा होगा रेसिंग ट्रैक और बोट साइज
दशाश्वमेध घाट से शुरू होकर राजघाट तक इस रेसिंग ट्रैक की कुल लंबाई 3 किलोमीटर है। वाराणसी की ट्रेडिशनल बोट्स 15 फीट लंबी होती हैं। इनकी पतवार 4 फीट लंबी होती है। इसकी कमान कप्तान के हाथों में होगी। कप्तान के इलावा 4 दूसरे नाविक इसका संचालन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications