'फिर फिसली शाह की जुबान, कहा बात-बात पर मम्मी से पूछते हैं राहुल'

amit shah
वाराणसी। चुनावी बयानों की बार‍िश अब मूसलाधार होती जा रही है। वाराणसी से हाथरस पहुंचे भाजपा के यूपी प्रभारी अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि यदि वह आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री बन भी गए तो भी मम्मी से ही पूछेंगे कि क्या करें, क्या न करें। इससे पहले उन्होंने गाजीपुर में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

बनारस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि पहले दो चरणों के मतदान में उन्हें बीस में से अठारह सीटों पर जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा सरकार से जनता पूरी तरह से त्रस्त है, वहीं बसपा से भी लोग अब नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही पार्टियों ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार को बने रहने में मदद की है, लिहाजा लोगों में असंतोष है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर है। शाह ने इस आरोप का भी खंडन किया कि भाजपा ने जाति के आधार पर प्रत्याशियों को टिकट बांटे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा यूपी में सबसे ज्यादा सीट पाने वाली पार्टी बनेगी। हालांकि वह मोदी के नामांकन के दौरान होने वाले प्रस्तावकों के नाम पर जवाब टाल गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि यह पार्टी का काम है और वही तय भी करेगी।

यह भी पढ़ें - ये भी कम नहीं

राजनाथ और मुस्लिम धर्मगुरुओं की मुलाकात पर उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। नेताओं के बीच हो रही बदजुबानी पर उनका कहना था कि लोगों को केवल तथ्यों को देखना चाहिए तभी वोट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की खराब आर्थिक हालत और विकास में पिछड़ने के लिए केवल कांग्रेस और राहुल-सोनिया ही जिम्मेदार हैं।

उन्होंने चुनाव बाद भाजपा की सीटों के लिए आंकड़ा देने से तो मना कर दिया लेकिन यह जरूर कहा कि इस बार भाजपा रिकार्ड सीटों से जीतेगी। इसी क्रम में शाह ने आयोग को फिर से ऐसा बयान देकर अप्रत्यक्ष चुनौती दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+