BHU के छात्रों ने आधी रात को क्यों शुरू किया प्रदर्शन? वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप, ऐसे सुलझा मामला

BHU News: वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हॉस्टल के वार्डन पर गंभीर आरोप लगाते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने गुरुवार की देर रात धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई और वार्डन से इस्तीफा देने की मांग की गई।

छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन दिए जाने की जानकारी मिलने के बाद वहां पर प्रॉक्टीरियल बोर्ड की टीम के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया। छात्र नहीं माने हालांकि बाद में जांच कर मामले में कार्रवाई की बात कही गई तब जाकर छात्र शांत हुए।

bhu-students-protested

छात्रों द्वारा आरोप लगाया गया कि उनके एक साथी को वार्डन ने थप्पड़ मार दिया था। उनका कहना था कि छात्र जब भी बाहर घूम कर आते हैं तब तक वार्डन गेट बंद कर देता है। गेट बंद करने के बाद छात्र जब अंदर आने के लिए गेट खोलने को कहते हैं तब वार्डन गेट नहीं खोलता।

बीएचयू कैंपस में धरने पर बैठे छात्रों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से उनके हॉस्टल के मेस में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है। छात्रों का आरोप है कि इसके पीछे वार्डन की लापरवाही है और वार्डन को इस्तीफा दे देना चाहिए।

यहां से शुरू हुआ पूरा विवाद
हॉस्टल में गुणवत्तापूर्ण खाना न मिलने के चलते छात्रों ने समीप के धनवंतरी हॉस्टल में चलने वाले मैच से खाना खाने के लिए वहां पर खान खाने के लिए धनराशि जमा कर दिया। कुछ छात्र धनवंतरी हॉस्टल में ही खाना खाने के लिए जाते हैं। ऐसे में वहां पर भी मेडिकल छात्रों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रों ने छात्र के साथ मारपीट करने के बाद फोटो बनाया और हॉस्टल से भी भगा दिया। बाहर निकालने के बाद छात्र इसकी शिकायत के चीफ प्रॉक्टर से करने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एलबीएस हॉस्टल के गार्डन ने एक छात्रा को थप्पड़ मार दिया।

थप्पड़ मारने के बाद छात्र भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। इस संबंध में चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह ने मीडिया को बताया कि धनवंतरी और एलबीएस छात्रावास के छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद एलबीएस छात्रावास के नाराज छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्हें समझा-बुझाकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+