Akanksha Dubey Case में जेल में बंद गायक समर सिंह की जमानत अर्जी पर शनिवार को होगी सुनवाई
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मामले में वाराणसी जेल में बंद गायक समर सिंह की जमानत याचिका पर शनिवार को अदालत में सुनवाई होगी। यह आदेश बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दिया।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में वाराणसी जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी पर शनिवार को अदालत में सुनवाई होगी। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत द्वारा यह आदेश दिया गया।
दरअसल, भदोही की रहने वाली भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी जनपद के सारनाथ में स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध हाल में मृत पाई गई थी। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा भोजपुरी गायक समर सिंह और समर करीबी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस समर सिंह और संजय सिंह की तलाश कर रही थी उसके बाद 6 अप्रैल की रात में गाजियाबाद स्थित एक सोसाइटी से भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस समर को वाराणसी लाई।
वाराणसी न्यायालय में पेश करने के बाद 8 अप्रैल को भोजपुरी गायक समर सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। उसी के बाद से समर सिंह अभी वाराणसी के जिला जेल में बंद है। बीते 26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से अदालत में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था।
समर सिंह द्वारा जमानत के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत द्वारा यह आदेश दिया गया कि समर सिंह की जमानत अर्जी पर 6 मई अर्थात शनिवार को अदालत में सुनवाई की जाएगी।
उसके बाद वाराणसी के रिंग रोड फेज एक पर सिंहपुर गांव के समीप से वाराणसी जिले के सारनाथ थाने की पुलिस ने 12 अप्रैल को समर सिंह के करीबी संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह भी अभी वाराणसी जेल में बंद है।












Click it and Unblock the Notifications