वाराणसी में शिव मंदिर में जल चढ़ाने पहुंची महिलाएं तो क्षतिग्रस्त मिला शिवलिंग, 4 घंटे बाद कराया गया मरम्मत

वाराणसी के पलहीपट्टी में अराजक लोगों ने तोड़ा शिवलिंग, ग्राम प्रधान ने कराया मरम्मत

वाराणसी, 25 जुलाई : चोलापुर थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी गांव में स्थित एक शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अराजक लोगों ने रात्रि में क्षतिग्रस्त कर दिया। आज सुबह श्रद्धालु जब मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। शिवलिंग क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दिये। सूचना मिलने के बाद चोलापुर थाना अध्यक्ष राजीव सिंह और क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय भी पहुंचे। भीड़ के चलते पलहीपट्टी-गरथमा मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। बाद में ग्राम प्रधान हुकुम सिंह द्वारा शिवलिंग की मरम्मत कराई गई, उसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

जल चढ़ाने के पहुंची महिलाएं तो हुई जानकारी

जल चढ़ाने के पहुंची महिलाएं तो हुई जानकारी

पलहीपट्टी चौराहे से करीब 800 मीटर दूर पलहीपट्टी- गरथमा मार्ग पर एक शिव मंदिर है। इस मंदिर में पलहीपट्टी गांव के ग्रामीण पूजा पाठ करते हैं, यहां कोई पुजारी नहीं रहता है। आज सावन का दूसरा सोमवार था जिसके चलते सुबह में कुछ महिलाएं यहां पर जल चढ़ाने के लिए पहुंची तो शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिला। उसके बाद इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को मिली और वहां काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का किया प्रयास

ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का किया प्रयास

मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने पलहीपट्टी-गरथमा मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। चोलापुर थाना अध्यक्ष राजीव सिंह काफी देर तक समझाए लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस दौरान सड़क से जा रहे कांवड़िए भी वहां रुक गए और वे लोग भी हर हर महादेव का नारा लगाने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय भी पहुंचे। क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को समझाने के साथ ही शिवलिंग का तुरंत मरम्मत करवाने व मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का आश्वासन भी उसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

ग्राम प्रधान ने करवाया मरम्मत

ग्राम प्रधान ने करवाया मरम्मत

ग्राम प्रधान हुकुम सिंह ने तत्काल कारीगरों को बुलाया और शिवलिंग की मरम्मत करवाये। उसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर में पूजा पाठ प्रारंभ किया। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि अराजक लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए चोलापुर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+