गजब! बनारस से इस रूट पर बिना परिचालक के चलेंगी बसें, बिना टिकट सफर करेंगे यात्री?

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा वाराणसी से गाजीपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए नॉनस्टॉप बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। वाराणसी स्थित कैंट रोडवेज से गाजीपुर के बीच हर एक घंटे में बस उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा पहली बार ऐसा होगा जब इस रूट पर चलने वाली बसों में परिचालक नहीं रहेंगे।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि काफी संख्या में व्यापारियों और छात्र-छात्राओं का प्रतिदिन इस रूट पर आवागमन होता है। पूर्वांचल के व्यापारी भी काफी संख्या में वाराणसी में खरीदारी करने के लिए प्रतिदिन आते हैं। ऐसे में उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और समय की बचत के लिए इस सेवा का शुभारंभ किया गया है।

amazing-buses-will-run-on-this-route

हर घंटे उपलब्ध रहेंगी बस
इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडे द्वारा बताया गया कि इस रूट पर अब हर घंटे यात्रियों को बस मिल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों और व्यापारियों की समय को बचत को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस रूट पर काफी संख्या में निजी बसें भी संचालित होती हैं। ऐसे में परिवहन निगम द्वारा चलाई जा रही बसों का किराया भी न्यूनतम रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बस वाराणसी से निकलने के बाद सीधे गाजीपुर रुकेगी। इसके अलावा गाजीपुर से निकलने के बाद सीधे वाराणसी रुकेगी।

इस बस में परिचालक नहीं रहेंगे। ऐसे में सफर करने वाले लोगों के मन में संशय है कि क्या इस रोड पर बस सफर करने वाले लोगों को किराया नहीं देना पड़ेगा? तो आपको बता दें कि बस में सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले ही टिकट ले लेना पड़ेगा।

अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि यह बस नॉन स्टॉप होगी ऐसे में वाराणसी गाजीपुर के बीच किसी भी बस स्टैंड पर इस बस का ठहराव नहीं होगा। यह बस बाईपास से होते हुए सीधे गाजीपुर पहुंचेगी और ढाई घंटे में सफर तय करेगी। इस सेवा से यात्रियों के समय की बचत होगी और आने-जाने में आसानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+