Akanksha Dubey Case: समर सिंह के बाद अब संजय सिंह को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में बुधवार को भोजपुरी गायक समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Akanksha Dubey Sanjay Singh Sarnath police station varanasi

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey Case में भोजपुरी सिंगर समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के मित्र संजय सिंह को भी बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी जनपद के सारनाथ थाने की पुलिस ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा संजय सिंह से पूछताछ किया जा रहा है। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही संजय सिंह फरार था। यह भी बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार को समर सिंह पुलिस ने गाजियाबाद के गिरफ्तार किया था।

दरअसल, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को वाराणसी जिले के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाईं गईं थीं। होटल के कमरे में लगे सीलिंग फैन में साड़ी के सहारे आकांक्षा दुबे की लाश लटकती हुई पाई गई थी।

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद आकांक्षा की मां मधु दुबे द्वारा वाराणसी जिले के सारनाथ थाने में 27 मार्च को भोजपुरी सिंगर समर सिंह और समर सिंह के मित्र संजय सिंह के खिलाफ आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उसी दिन आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा यह भी आरोप लगाया गया था कि बीते 23 मार्च को संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद सारनाथ थाने की पुलिस समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए आजमगढ़, गोरखपुर के अलावा बिहार और महाराष्ट्र में भी छापेमारी की थी।

छापेमारी के दौरान बीते गुरुवार को आकांक्षा दुबे की तेरहवीं के दिन क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की पुलिस टीम ने सर्विलांस के आधार पर गाजियाबाद में स्थित एक अपार्टमेंट से समर सिंह को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को समर सिंह गाजियाबाद न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस वाराणसी लेकर आई।

शनिवार को वाराणसी न्यायालय में समर सिंह की पेशी हुई। इस दौरान आकांक्षा दुबे के समर्थकों द्वारा समर सिंह के ऊपर हमला करने का प्रयास किया गया हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते समर सिंह बच गया। उसके बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में समर सिंह को जेल भेजा गया।

समर सिंह ने 10 मार्च को अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में आवेदन देकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करने का अनुरोध किया था। समर सिंह के आवेदन को स्वीकार करते हुए समर सिंह को बुधवार की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई।

बुधवार को पेशी के दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तनया गुप्ता की अदालत द्वारा समर सिंह की पुलिस कस्‍टडी रिमांड मंजूर कर ली गई है। 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+