Akanksha Dubey Case : सपा आई रे... गाने वाले समर सिंह को खोज रही पुलिस, जानिए क्या है सपा से कनेक्शन
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस भोजपुरी सिंगर समर सिंह की तलाश कर रही है। भोजपुरी सिंगर समर सिंह समाजवादी पार्टी से भी काफी लगाव रहा है।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री की आत्महत्या के मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने में मधु दुबे द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद सारनाथ थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच समर सिंह की तलाश में जुटी हुई है। समर सिंह मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के मेहनगर इलाके के रहने वाले हैं और गाना गाने के साथ ही भोजपुरी फिल्मों में भी रोल कर चुके हैं। सिंगर और अभिनेता समर सिंह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। 2022 विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक समर सिंह ने समाजवादी पार्टी के लिए कई गाने गाए हैं। कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आए हैं जिसमें समर सिंह चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के फेवर में मंच के लोगों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।
शानदार गीत सिंगर समर सिंह के द्वारा
— Neeraj Yadav (@NeerajYd8181) February 13, 2022
जात धर्म को छोड़ विकास पे वोट मराई रे.!
मजदूर किसान गरीब आके बटन दबाई रे..!!
सपा आई रे अब सपा आई रे pic.twitter.com/rnxABfmdQN
सपा आई रे... गाने ने मचाया था धमाल
समर सिंह द्वारा अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 13 फरवरी 2022 को समाजवादी पार्टी को लेकर गाना गाया गया था, जो काफी वायरल हुआ था। आज भी समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस गाने को खूब बजाते हैं।
साइकिलिया के बटन दबा जा जय अखिलेश बोल के
— Subhi Yadav (@ManojYaSp) August 11, 2021
यूपी में विकास चाहिए तो अखिलेश लाइए pic.twitter.com/mzjDOV2kbN
जय अखिलेश बोल के... गाना भी समर ने ही गाया था
साल 2018 में 6 जनवरी को समर सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी के लिए गाया गया गाना... जय अखिलेश बोल के। खूब वायरल हुआ था और सपा से जुड़े लोग इसे आज भी बजाते हैं।
....जब ले सीएम ना बनईबा अखिलेश के 🇧🇾🇧🇾🚲🚲 https://t.co/a414BDYWoO pic.twitter.com/7TDcQGmltq
— Lalu Yadav Stan (@laluwadi_abhi) July 25, 2021
फिलहाल आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण में भोजपुरी सिंगर समर सिंह का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि समर सिंह को समाजवादी पार्टी द्वारा बर्खास्त किया जाना चाहिए। इसके अलावा कई लोग अलग-अलग तरह के कमेंट भी किए हैं। वहीं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों का कहना है कि आकांक्षा दुबे प्रकरण की जांच पड़ताल जारी है। भोजपुरी सिंगर और अभिनेता समर सिंह की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। समर सिंह को जल्द ही पुलिस द्वारा पकड़ लिया जाएगा और इस मामले में पूछताछ भी की जाएगी। वही यह भी बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत के बाद समर सिंह द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दुख व्यक्त करते हुए पोस्ट किया गया था उसके बाद से समर सिंह का कोई भी बयान किया पोस्ट सामने नहीं आया है।
रंग ललका के तहलका | #SamarSingh, #AppiPrathi
— Vikas Kumar Yadav (विधानसभा 178 तिलोई ,अमेठी ) (@VikasKu55821570) March 3, 2023
लोकप्रिय गायक समर सिंह जी द्वारा समाजवादी शानदार होली गीत @samajwadiparty @samarsingh pic.twitter.com/74VcZP70hS
छुए न पाई 22 में केहू साईकल के रेस के, जनता उत्तर प्रदेश के मांगत बा अखिलेश के।
— ANURAG (@Anuragyadav2121) October 22, 2021
सपा बहुत तेज़ी से आ रही है।
जय समाजवाद pic.twitter.com/1LzSElAXcu
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications