Akanksha Dubey Case: वाराणसी पहुंची मां मधु दुबे ने कहा- खुलेआम घूम रहा है आरोपी, लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे मौत के मामले में शुक्रवार को अपने परिजनों समेत वाराणसी के सारनाथ थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

Akanksha Dubey Varanasi News

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha dubey मौत प्रकरण में नया मोड़ सामने आ गया है। शुक्रवार को परिजनों और आकांक्षा के जानने वाले लोगों के साथ आकांक्षा की मां मधु दुबे वाराणसी के सारनाथ थाने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने आत्महत्या नहीं किया था बल्कि उसकी हत्या की गई थी। इस घटना में समर सिंह उसके भाई के साथ ही होटल का मैनेजर भी घटना में शामिल था। वहीं 17 मिनट तक आकांक्षा के कमरे में रहने वाले युवक को पुलिस ने छोड़ दिया जबकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए थी। उसके बाद सारनाथ थाने में ही आंकाक्षा दुबे की मां धरने पर बैठ गईं।

Varanasi Akanksha Dubey Mother

आकांक्षा की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
शुक्रवार को दोपहर में परिजनों के साथ ही अन्य लोगों के साथ सारनाथ थाने पहुंची आंकाक्षा दुबे की मां मधु दु ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आकांक्षा दुबे की मां ने पुलिस पर समर सिंह को बचाने का आरोप लगाया। इस दौरान आकांक्षा दुबे की मां के साथ सारनाथ थाने में पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन हाय-हाय और 'बहन हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं।' के नारे भी लगाए। नारेबाजी के चलते थाने में काफी देर तक गहमागहमी भी देखने को मिली। फिलहाल बाद में किसी तरह पुलिस ने आकांक्षा दुबे की मां और अन्य लोगों को किसी तरह शांत कराया।

रविवार को होटल के कमरे में मिली थी लाश
मूल रूप से भदोही जिले के चौरी बाजार अंतर्गत बरदाहा गांव की रहने वाली भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी में फिल्म 'नालायक नहीं, लायक हूं मैं' की शूटिंग के लिए सारनाथ के सोमेंद्र होटल में रुकी थीं। 26 मार्च को आकांक्षा दुबे की लाश होटल में फंदे से लटका मिला था। शनिवार की रात आकांक्षा दुबे महमूरगंज में एक प्राइवेट पार्टी में शामिल होने गई थीं और आधी रात को लंका थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी संदीप सिंह नामक युवक आकांक्षा को होटल के कमरे पहुंचाया था। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद महमूरगंज में पार्टी आयोजित करने वाले दो लोगों तथा संदीप सिंह को पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने तीनों से पूछताछ के बाद घटना में शामिल नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें छोड़ दिया। हालांकि तीनों को पुलिस ने हिदायत दी है कि बिना पुलिस को बताए वे वाराणसी से बाहर नहीं जाएंगे।

सोमवार को दर्ज कराया गया था मुकदमा
फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सोमवार बीते सोमवार को वाराणसी पहुंचीं आकांक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर आकांक्षा दुबे को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। आकांक्षा दुबे की मां मधु देवी ने बताया कि आकांक्षा को फिल्म में काम करवाने के बाद समर सिंह उनकी बेटी को पैसे नहीं देता था और दूसरों के साथ फिल्म करने पर मारपीट करता था। हाल ही में इसी मुद्दे को लेकर समर सिंह और आकांक्षा के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि 21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा को फोन पर धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस ने साेमवार को ही समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज किए जाने के चार दिन बीत जाने पर भी अभी तक समर सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। समर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस वाराणसी के अलावा, आजमगढ़, गोरखपुर व बिहार तथा मुंबई में भी छापेमारी की लेकिन समर पकड़ा नहीं जा सका।

Recommended Video

    वाराणसी पहुंची मां मधु दुबे ने कहा- खुलेआम घूम रहा है आरोपी, लगाए गंभीर आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+