नरेंद्र मोदी की लहर के सामने कांग्रेस के अजय राय

congress supporters
दिल्‍ली। कांग्रेस ने वाराणसी से खड़े हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ पूर्व विधायक अजय राय को उतारा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के पास मोदी के लिए इससे अच्‍छा कोई विकल्‍प वाराणसी में नहीं था।

भाजपा की ओर से उम्‍मीदवारों की सूची आने के बाद जब अन्‍य राजनीतिक पार्टियों को यह पता चला कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से लड़ेंगे तो तत्‍काल आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनके खिलाफ मैं लडूंगा। दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने बयान में कहा था कि वाराणसी से नरेंद्र मोदी हारेंगे क्‍योंकि वहां से कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने के लिए उतरेंगे। हालांकि इतनी बयानाजी के बाद कांग्रेस ने आखिरकार अजय राय को अब लड़ाई का जिम्‍मा सौंप दिया है।

कांग्रेस के लिए अजय ही एकमात्र विकल्‍प

वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को उतारा है। कोलासला निर्वाचन क्षेत्र से अजय राय कांग्रेस के विधायक हैं। पहली बार अजय राय ने 9 बार से विधायक का चुनाव जीत रहे सीपीआई के विधायक उदल को हराकर चुनाव जीता था। सूत्रों की मा नें तो नरेंद्र मोदी की लहर वाराणसी में बहुत ज्‍यादा है और इस लहर के सामने किसी भी छोटे नेता का टिकना बहुत ही मुश्किल है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में कांग्रेस के पास ऐसा कोई सश्‍क्‍त विकल्‍प नहंी है जो मोदी के सने टिक सके। दूसरी ओर अजय राय को उम्‍मीदवार के रूप में उतारने के बाद कांग्रेस के ही कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सोनिया गांधी ने अब घुटने टेक दिए हैं। दिग्विजय सिंह को टिकट न देने के पीछे भी यही कही जा रही है कि वो वाराणसी में मोदी जितने सश्‍क्‍त नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+