Varanasi Airport पर खड़े विमान के लिए एयरलाइंस को चुकाने पड़े 25.20 लाख, दस महीने से खड़ा है विमान
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले 10 महीने से खड़ी गो फर्स्ट एयरलाइंस के फ्लाइट के लिए पार्किंग शुल्क के रूप में 25.20 लाख चुकाने पड़े।

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Varanasi airport) पर पिछले वर्ष 27 अप्रैल को गो फर्स्ट एयरलाइंस के एक विमान में खराबी आ गई थी। उसी समय से विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर खड़ा किया गया है। 10 माह बीत जाने के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा एयरलाइंस से 25.20 लाख रुपए पार्किंग शुल्क के रूप में वसूले गए हैं।

विमान के इंजन में आई थी खराबी
दरअसल, बीते साल अप्रैल माह में दिल्ली एयरपोर्ट से बुक फर्स्ट एयरलाइंस का विमान यात्रियों को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पर आ रहा था। विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंच गया था उसी दौरान विमान के इंजन में खराबी आ गई। अपनी कुशलता का परिचय देते हुए पायलट ने वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि विमान के इंजन में काफी खराबी आई है। ऐसे में विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के एप्रन पर स्थित पार्किंग में खड़ा कर दिया गया। उसके बाद एयरलाइंस द्वारा दिल्ली से इंजीनियर को बुलाया गया लेकिन विमान की खराबी दूर नहीं हो पाई। उसी समय से विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर खड़ा है।
वजन के हिसाब से लिया जाता है पार्किंग शुल्क
एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि एयरपोर्ट पर कोई भी विमान खड़ा करने पर विमानन कंपनी द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पार्किंग शुल्क दिया जाता है। विमान के वजन के अनुसार पार्किंग शुल्क लिया जाता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गो फर्स्ट एयरलाइंस के खड़े किए गए विमान का पार्किंग शुल्क प्रति घंटे 350 रुपए के हिसाब से लिया गया। इस तरह 10 महीने में विमान का पार्किंग शुल्क 25.20 लाख रुपए हो गए थे। काफी समय से खड़े विमान के पार्किंग शुल्क के लिए एयरलाइंस के अधिकारियों से संपर्क किया गया था। एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा अब तक का पार्किंग शुल्क चुकता किया जा चुका है। एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि अभी तक विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। जब तक विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर खड़ा रहेगा तब तक एयरलाइंस को पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications