UP: वाराणसी पहुंचे एक्टर पंकज त्रिपाठी, पिता की अस्थियां कीं गंगा नदी में विसर्जित

UP: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचकर उन्होंने वाराणसी अस्सी घाट से नाव में सवार होकर गंगा नदी में पिता की अस्थियों को विसर्जित किया। इसके पहले अस्सी घाट पर घाट के प्रमुख तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा के नेतृत्व में पांच ब्राम्हणों ने पूजा कराया।

इस दौरान मीडियाकर्मियों ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मना कर दिया। वहीं, पंकज त्रिपाठी के अस्सी घाट पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटने लग थी। लोग उन्हें देखने और उनके साथ फोटो लेने के लिए बेताब दिखे।

actor-pankaj-tripathi-reached-varanasi-with-his-fathers-ashes

मां गंगा में अस्थियां विसर्जित करने काशी पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ उनके परिवार के प्रमुख सदस्य भी मौजूद थे। अपने पिता के निधन से वह भावुक और बेहद शांत नजर आ रहे थे। पिता की अस्थियाँ गंगा नदी में विसर्जित करने के बाद वे वापस लौट गए।

बीते दिनों पिता का हुआ था निधन
बता दें कि फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन बीते दिनों हो गया था। उनके पिता के निधन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने भी दुख व्यक्त किया था। शुक्रवार को दोपहर में वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ वाराणसी पहुंचे। अस्सी घाट पर पहुंचने से पहले उन्होंने मास्क लगा रखा था और अपने सिर पर गमछा से पगड़ी बांधे थे।

ऐसे में पहले घाट किनारे मौजूद लोग उन्हें एक नजर में पहचान नहीं पाए हालांकि अस्सी घाट पर पहुंचने के बाद वे तीर्थ पुराेहित और पंडितों के साथ जब नाव पर सवार हुए तो लोगों को उनके बारे में जानकारी हुई। गंगा नदी में जाने के बाद पुराहितों द्वारा पूजा कराया गया और उन्होंने पिता की अस्थियां गंगा नदी में प्रवाहित कीं।

अस्थियों को प्रवाहित करने के बाद जब वे नाव से घाट किनारे पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने और उनके साथ फोटो लेने के लिए उनके प्रशंसक बेताब दिखे। हालांकि मां गंगा काे प्रणाम करने के बाद वे घाट के ऊपर आए और मां गंगा सेवा समिति कार्यालय में बैठकर उन्होंने चाय की चुस्की ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+